फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   in press conference minister narottam mishra said love jihad law will be strict in mp

लव जिहाद कानून पर नरोत्तम मिश्रा का बड़ा बयान, कहा - जब्त होगी आरोपियों की संपत्ति

Sun, 06 Dec 2020 08:33 PM IST
अनिल पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अनिल पांडेय Updated Sun, 06 Dec 2020 08:33 PM IST
विज्ञापन
in press conference minister narottam mishra said  love jihad law will be strict in mp
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा - फोटो : ANI
देश में लव जिहाद के मामले ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है। इसके खिलाफ कई राज्य कानून बना रहे हैं। मध्यप्रदेश में भी सरकार लव जिहाद और जबरन धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए रिलिजन फ्रीडम एक्ट 2020 बना रही है। लव जिहाद के खिलाफ बनाए जा रहे इस कानून को लेकर गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस कानून में सरकार संपत्ति जब्त करने का प्रवाधान बनाए। दरअसल, नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में लव जिहाद के खिलाफ बनाए जा रहे कानून को और सख्त बनाने का विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि लव जिहाद पर कानून जल्द ही कैबिनेट में आएगा। उसके बाद उसे विधानसभा में 28 दिसंबर से शुरू होने वोले सत्र में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

कानून में संपत्ति जब्त करने का होगा प्रावधान

गृहमंत्री ने बताया कि मध्यप्रदेश का कानून अन्य राज्य के कानून से अलग और सख्त होगा। इस कानून में 10 साल की सजा का प्रावधान सबको पता है। लेकिन अब इस कानून में संपत्ति को जब्त करने और पीड़िता को मुआवजा दिलाने जैसे प्रावधानों को जोड़ा जाएगा।  
विज्ञापन

 

 

आने वाले विधानसभा के सत्र में पेश होगा कानून

उत्तर प्रदेश के बाद मध्य प्रदेश में लव जिहाद पर कानून बनने जा रहा है। इस कानून को लेकर सीएम शिवराज, गृहमंत्री नरोत्तन मिश्रा की गृह और विधि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक हो चुकी है। सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि फ्रीडम ऑर रिलिजन बिल 2020 को विधानसभा में 28 दिसंबर को शुरु होने वाले सत्र में पेश करेगी। इसके अलावा नरोत्तम मिश्रा ने राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के सरकार गिराने की साजिश वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर सीएम अशोक गहलोत को सब पता है तो सरकार के खिलाफ साजिश रचने वालों के खिलाफ एक्शन ले और यदि सरकार कार्रवाई नहीं कर पा रही है, तो वह काहे के मुख्यमंत्री है।

अशोक गहलोत पर कसा तंज

नरोत्तम मिश्रा ने अशोक गहलोत पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आपकी सरकार गिर रही है तो आप अपने विधायकों को क्यों नहीं संभालते हैं। आपकी पार्टी के विधायक बार-बार भागते क्यों है? आपकी पार्टी इतनी टूटी हुई क्यों है? इस बारे में गहलोत साहब को सोचना चाहिए। उन्हें अपने अंदर झांककर देखना चाहिए। अगर आप किसी और पर एक उंगली उठाएंगे, तो तीन उंगली आप की तरफ इशारा करेगी। अपने परिवार को संभालो नहीं तो अगली बरसात में घर की दिवारें ढह जाएंगी।  

पूर्व सीएम कमलनाथ पर भी साधा निशाना

पत्रकारों से बातचीत के दौरान गृहमंत्री ने कमलनाथ की ओर से सीएम शिवराज को भेजे गए खत को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कि  खत से जी नहीं भरता, अब नैन मिले तो चैन मिले। माननीय कृपा करके मध्य प्रदेश तो आओ, आप ट्वीट करते हैं और सो जाते हैं। ऐसे तब तक खत लिखते रहेंगे। आप कभी अपने कामों के बारे में तो लिखें। माननीय कृपा करते अपना पूरा किया हुआ काम बताएं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed