{"_id":"5b46ce644f1c1b0c278b5e2d","slug":"in-many-cities-of-madhya-pradesh-monsoon-arrived","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश, रायसेन-सांची मार्ग हुआ बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश, रायसेन-सांची मार्ग हुआ बंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Updated Thu, 12 Jul 2018 09:27 AM IST
विज्ञापन
बारिश (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में मानसून ने दस्तक दे दी है। राज्य के उज्जैन, भोपाल और इंदौर सहित कई शहरों में तेज बारिश हो रही है। इंदौर में बुधवार रात करीब 12:30 बजे से तेज बारिश शुरू हुई, जो आज तड़के तक जारी रही। बारिश के चलते कई निचले इलाकों में पानी भर गया। बारिश की रफ्तार इतनी तेज थी की कुछ दूर की वस्तुएं तक नहीं दिखाई दे रही थीं।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह इस मौसम की सबसे तेज बारिश थी। बारिश के चलते कई इलाकों में पानी भरने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गुरुवार सुबह भी बूंदीबांदी जारी रही। वाहनों को निकलने में भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़।
विज्ञापन
वहीं बच्चों को भी स्कूल जाने में काफी परेशानी हुई। बारिश के चलते रायसेन -सांची मार्ग बंद हो गया। वही राजधानी भोपाल के निचली बस्तियों के घरों में पानी भर गया है। वहीं शाजापुर में तेज बारिश से राष्ट्रीय राजमार्ग-3 के नए पुल की एप्रोच रोड बह गई। इसके चलते शाजापुर के पास सनकोटा से लेकर कनारदी जोड़ तक 15 किमी के हिस्से में करीब ढाई हजार वाहन पांच घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन
खरगोन में रातभर से पानी गिरने से भीकनगांव-झिरन्या रोड बंद हो गया। आभापुरी के पास जामरदा पुलिया का एप्रोच रोड बहने से आवागमन ठप हो गया। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में भी भारी बारिश की चेतावनी दी है।
