फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   In Madhya Pradesh Salary of 6 lakh government employees may increase from July 1 benefit of 1200 to 3000 rupees can be given

खुशखबर: मध्यप्रदेश के 6 लाख सरकारी कर्मचारियों का बढ़ सकता है वेतन, 1200 से 3000 रुपये तक होगा फायदा

Sat, 05 Jun 2021 05:29 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 05 Jun 2021 05:29 PM IST
सार

मध्यप्रदेश की शिवराज सरकार एक जुलाई से कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ देने जा रही है। इस फैसले से लाखों कर्मचारियों को फायदा मिलने वाला है जबकि सरकार पर 150 करोड़ रुपये का भार पड़ेगा।

विज्ञापन
In Madhya Pradesh Salary of 6 lakh government employees may increase from July 1 benefit of 1200 to 3000 rupees can be given
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश सरकार राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ा कदम उठाने जा रही है। जानकारी के मुताबिक, शिवराज सरकार ने राज्य के 6 लाख से ज्यादा कर्मचारियों के वेतन वृद्धि पर लगी रोक को हटाने का फैसला लिया है। इन कर्मचारियों में शिक्षक संवर्ग भी शामिल है। वेतन वृद्धि होने के बाद सभी कर्मचारियों को एकमुश्त 1200 रुपये तो अधिकारियों को 3000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। 

विज्ञापन


मसौदा तैयार
मालूम हो कि एक जुलाई को सरकार को अधिकारी व कर्मचारियों को वार्षिक वेतन वृद्धि का लाभ देना है इसलिए इस काम को तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए वित्त विभाग ने मसौदा तैयार कर मुख्यमंत्री सचिवालय को भेज दिया है। यहां मुहर लगते ही इसके आदेश जारी हो जाएंगे। हालांकि, अभी यह तय नहीं हुआ है कि रोक हटने के बाद इंक्रीमेंट को कर्मचारियों के जीपीएफ अकाउंट में डाला जाएगा या नकद भुगतान किया जाएगा। इस बात का फैसला अभी सरकार ने नहीं लिया है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार
बता दें, यह फैसला सरकार को पहले ही लेना था, लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से कर्मचारियों का महंगाई भत्ता और वार्षिक वेतन वृद्धि आगामी आदेश तक रोक दिया गया था। बताते चलें कि इस वेतन वृद्धि का भुगतान करने के लिए सरकार पर 150 करोड़ रुपये का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा। 

इन लोगों को नहीं मिलेगा लाभ
उल्लेखनीय है कि राज्य में 1400 से अधिक ऐसे कर्मचारी भी हैं, जिन्हें वेतन बढ़ोत्तरी का लाभ नहीं मिल सकेगा। यह वे कर्मचारी हैं जो 30 जून को रिटायर हो रहे हैं और छठे वेतन आयोग में सैलरी बढ़ाने की तारीख 1 जुलाई तय की गई थी।हालांकि, मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की तरफ से पहले ही कहा गया है कि साल में 365 दिन नौकरी करने वाले कर्मचारियों को एक जुलाई को इंक्रीमेंट पाने का पूरा अधिकार है। इस पर जल्द ही कोई फैसला लिया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed