फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   in madhya pradesh court dead man statement presented by police in land scam case

कोर्ट जहां मुर्दों का भी दर्ज होता है बयान, जानें कैसे?

Tue, 16 Jan 2018 10:57 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Tue, 16 Jan 2018 10:57 AM IST
विज्ञापन
in madhya pradesh court dead man statement presented by police in land scam case
कोर्ट - फोटो : amar ujala

मध्य प्रदेश के भोपाल में चर्चित जमीन घोटाले से जुड़ा एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। यहां जांच में जुटे लोकायुक्त की स्पेशल पुलिस की ओर से कोर्ट में मरे हुए किसान का बयान पेश किया गया। चौंका देने वाली बात है कि किसान के परिजन कोर्ट में उसका डेथ सर्टिफिकेट लेकर पहुंच गए।

विज्ञापन

 
इसके बाद केस में हुई गड़बड़ियां सामने आने लगी और इसी वजह से पुलिस जांच पर बड़ा सवाल खड़ा होने लगा है। बता दें कि मामला करीब 800 एकड़ जमीन का है, जिसकी कीमत करीब 1600 करोड़ रुपये है, लेकिन आरोप है कि इस जमीन को महज 1.5 करोड़ में बेच दिया गया।
विज्ञापन


इस जमीन पर करीब 141 किसान अपना मालिकाना हक बता रहे हैं और उनका कहना है कि समय पर कर्ज नहीं चुकाने की वजह से जमीन की बिना जानकारी दिए नीलामी कर दी गई। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक जिला सहकारी कृषि और ग्रामीण विकास बैंक और भूमि विकास बैंक की ओर से किसानों को लोन दिया गया था, लेकिन वे इसे चुका नहीं पा रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

किसान के बेटे ने बयां की आपबीती

इसके बाद साल 2013 में किसान अपनी शिकायत लेकर लोकायुक्त के पास पहुंचे और इसी साल 4 जुलाई को पहली एफआईआर भी दर्ज की गई। एक पीड़ित किसान के बेटे का कहना है कि उन्होंने बैंक से 8 हजार रुपये का लोन लिया था, लेकिन नहीं चुकाने पर उनकी करीब 7.1 एकड़ जमीन बिना जानकारी दिए नीलाम कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed