फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   In Madhya Pradesh, a person was fed urine after which the victim committed suicide.

पूजा के लोटे में व्यक्ति को पिलाया पेशाब, बेरहमी से की पिटाई, पीड़ित ने की आत्महत्या

Thu, 14 May 2020 11:11 PM IST
श्रीधर मिश्रा नेशनल डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
नेशनल डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Thu, 14 May 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
In Madhya Pradesh, a person was fed urine after which the victim committed suicide.
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 20 साल के एक व्यक्ति को पेशाब पिलाया गया, जिसके बाद उसने आत्महत्या कर ली। इस व्यक्ति की तीन लोगों ने पिटाई भी की थी। इन तीन लोगों में दो महिलाएं भी शामिल थीं। यह घटना बुधवार को शिवपुरी जिले के अमोला पुलिस थानांतर्गत ग्राम साजोर में हुई।

विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया।

अमोला पुलिस थाना प्रभारी अमित चतुर्वेदी के मुताबिक पीड़ित का नाम विकास शर्मा है। इस व्यक्ति की पहले पिटाई की गई और फिर उसे पूजा के लोटे से पेशाब पिलाया गया। 
विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि इस व्यक्ति को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के लिए एक ही परिवार के सदस्य जिम्मेदार हैं। इनमें मनोज कोली, तारावती कोली और प्रियंका कोली शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक इन तीनों ही आरोपियों के खिलाफ भादंवि की धारा 306 (आत्महत्या के लिए उकसाना), धारा 323 मारपीट), धारा 505 (विभिन्न समुदायों के बीच वैमनस्य की भावनाएं पैदा करना) और धारा 34 लगाई गई हैं। पुलिस ने इसके तहत बुधवार रात को मामला दर्ज किया।


पुलिस ने कहा कि मृतक और सभी आरोपी साजोर गांव के निवासी हैं। इस मामले की विस्तृत जांच जारी है। साजोर गांव करैरा अनुविभाग में आता है।

करैरा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, एसडीओपी गुरू दत्त शर्मा ने कहा कि तीनों आरोपियों को गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक मृतक विकास शर्मा के शव के पास एक सुसाइड नोट भी मिला है। नोट में लिखा है कि बुधवार सुबह वह अपने घर के पास स्थित माता के मंदिर पर जल चढ़ाने गया हुआ था। इस दौरान गांव के हैंडपंप पर पानी भर रहे एक ही परिवार के तीन सदस्यों ने अपने बर्तनों पर पानी के छींटे पड़ने से नाराज होकर व्यक्ति के साथ मारपीट की। इसके अलावा उसके पूजा के लोटे में मनोज कोली ने पेशाब कर उसे जबरन पिलाया और आत्महत्या करने को मजबूर कर दिया। इस सुसाइड नोट में लिखा है, 'इसकी वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed