{"_id":"6478d1fa8518395f320cdb88","slug":"in-chhindwara-husband-was-beaten-with-the-belt-of-sarerah-2023-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: पति को अन्य युवती के साथ घूमता देख पत्नी हुई आगबबूला, सरेराह दोनों पर जमकर बरसाई बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: पति को अन्य युवती के साथ घूमता देख पत्नी हुई आगबबूला, सरेराह दोनों पर जमकर बरसाई बेल्ट
Thu, 01 Jun 2023 10:44 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 01 Jun 2023 10:44 PM IST
सार
पति को एक अन्य युवती के साथ घूमते हुए सड़क पर देख पत्नी ने आव देखा न ताव पहले युवती की बेल्ट से की पिटाई। बचाने आए पति पर भी जमकर चलाई बेल्ट।
विज्ञापन
पति पर बेल्ट चलाती महिला।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परासिया रोड में एक महिला ने अपने पति की सरेराह बेल्ट से पिटाई कर दी। इस घटना का एक वीडियो सामने आया है। दरअसल वीडियो में महिला अपने पति को बेल्ट से मारते हुए नजर आ रही है। महिला ने अपने पति को एक अन्य युवती के साथ घूमते हुए सड़क पर देख लिया था। इसके बाद महिला गुस्से में आ गई। उसने बेल्ट निकालकर सरेराह पति की पिटाई शुरू कर दी। महिला मारते हुए पूछ रही थी बता ये कौन है तेरी।
विज्ञापन
इस घटना के दौरान कुछ पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस वालों ने बीच-बचाव का प्रयास किया, लेकिन महिला ने जमकर अपने पति की बेल्ट से पिटाई करती रही। घटना का वीडियो सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह वीडियो बीती रात तकरीबन 1:30 बजे का है। पुलिस के मुताबिक दोनों पक्षों को समझाया गया है। कोई मामला दर्ज नहीं हुआ है।
विज्ञापन
शिव नगर कॉलोनी का है युवक
देहात थाना टीआई जी एस उइके ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस युवक की पिटाई उसकी पत्नी ने की है वह शिव नगर कॉलोनी में रहता है। महिला ने उसके पति को एक अन्य युवती के साथ घूमते हुए सड़क पर देख लिया था। इसके बाद उसने आव देखा न ताव पहले युवती के साथ मारपीट की उसके बाद जब पति बचाव करने लगा तो उसको भी बेल्ट से पीट दिया।
विज्ञापन
