{"_id":"5d77817b8ebc3e01416b2385","slug":"in-arson-three-motorcycles-burnt-after-stone-pelting-on-moharram-procession","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेशः मोहर्रम के जुलूस पर पथराव के बाद आगजनी, तीन मोटरसाइकिल फूंकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्य प्रदेशः मोहर्रम के जुलूस पर पथराव के बाद आगजनी, तीन मोटरसाइकिल फूंकी
Tue, 10 Sep 2019 05:18 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाजापुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Tue, 10 Sep 2019 05:18 PM IST
विज्ञापन
आगजनी(सांकेतिक)
- फोटो : social media
मध्य प्रदेश के शाजापुर जिला मुख्यालय पर सोमवार की रात को मोहर्रम के जुलूस में पथराव के बाद आगजनी की घटनाएं हुईं, जिसमें उपद्रवियों ने तीन मोटरसाइकिलों को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को हल्का बल प्रयोग किया। अब स्थिति पूर्ण नियंत्रण में है।
विज्ञापन
शाजापुर जिले के पुलिस अधीक्षक पंकज श्रीवास्तव ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया, सोमवार देर रात को मोहर्रम के जुलूस के दौरान नई सड़क नाथवाड़ा पर अज्ञात लोगों ने अचानक जुलूस पर पथराव कर दिया, जिससे भगदड़ मच गई।
विज्ञापन
उन्होंने बताया, इसी बीच अज्ञात लोगों ने तोड़फोड़ एवं आगजनी शुरू कर दी। इस आगजनी एवं तोड़फोड़ में तीन मोटरसाइकिल नष्ट हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में किया। पुलिस के संरक्षण में जुलूस को निर्धारित स्थान पर पहुंचाया गया।
विज्ञापन
श्रीवास्तव ने बताया, घटना के बाद अज्ञात लोगों के खिलाफ शाजापुर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि शहर में अब स्थिति पूर्ण नियंत्रण में है और शांति है।
