फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Improvement in the birth rate of girls: 1056 girls are being born per 1000 boys in Dhar, Madhya Pradesh

बालिकाओं की जन्म दर में सुधार: मध्य प्रदेश के धार में 1000 बालक पर 1056 बालिका जन्म ले रहीं

Wed, 09 Feb 2022 03:31 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 09 Feb 2022 03:31 PM IST
सार

मध्य प्रदेश में बालिकाओं की जन्म दर में काफी सुधार हुआ है। आदिवासी बाहुल्य धार जिले में हर दूसरे आंगन में बेटी की किलकारियां गूंज रही हैं। जिले में लिंगानुपात में भी सुधार होने के कारण अब 1000 बालक पर 1056 बालिका जन्म ले रही है।
 

विज्ञापन
Improvement in the birth rate of girls: 1056 girls are being born per 1000 boys in Dhar, Madhya Pradesh
धार जिले में बालिका लिंगानुपात तेजी से बढ़ा है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पांच साल में धार जिले में बालिका लिंगानुपात तेजी से बढ़ा है। पांच साल पहले 1000 लड़कों पर लड़कियों की संख्या 992 थी। जो अब बढ़कर 1056 हो गई। लिंगानुपात में सुधार, समान अंतर होना व्यवस्था में बदलाव का संकेत दे रहा है।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश में बालिकाओं की जन्म दर में काफी सुधार हुआ है। आदिवासी बाहुल्य धार जिले में हर दूसरे आंगन में बेटी की किलकारियां गूंज रही हैं। जिले में लिंगानुपात में भी सुधार होने के कारण अब 1000 बालक पर 1056 बालिका जन्म ले रही है।
विज्ञापन


महिला बाल विकास के जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन ने बताया कि जिले में अब प्रति हजार बालक पर 1056 बालिकाएं हैं। शासन के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से ये स्थिति बनी है। उन्होंने बताया कि  बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ भी एक महत्वपूर्ण योगदान वाली योजना रही। इतना ही नहीं बेटियों के प्रति लोगों की सोच में भी अंतर देखने को मिला है। पहले के दौर में बेटों की चाह के चलते बेटियों को कोख में ही मार दिया जाता था, परंतु अब ऐसा नहीं है। जिसके कारण अब यह आंकड़े तसल्ली देने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed