{"_id":"5d82621d1b1fa240a024d48705af9d19","slug":"iit-boy-named-google-student-ambassador","type":"story","status":"publish","title_hn":"गूगल ने इंदौर IIT के छात्र को चुना अपना ऐम्बैसडर!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गूगल ने इंदौर IIT के छात्र को चुना अपना ऐम्बैसडर!
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Thu, 05 Dec 2013 01:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के इंदौर आईआईटी के छात्र अशोक पंशीले को गूगल स्टूडेंट ऐम्बैसडर के तौर पर चुना गया है।
विज्ञापन
अशोक पंशीले ने देश के 123 लोगों के साथ 65 देशों के उन 1 हजार लोगों में जगह बनाई जिन्हें गूगल ने अपने ऐम्बैसडर के तौर पर चुना है।
गूगल के मुताबिक ये सभी ऐम्बैसडर गूगल के अलग-अलग प्रोडक्ट और प्रोग्राम के बारे में सीखेंगे। इसके उन्हें गूगल कैंपस होने वाले अलग-अलग ईवेंट्स को होस्ट करने का मौका मिलेगा।
इस प्रतियोगिता में अशोक पंशीले ने गूगल के एक प्रोडक्ट को बेहतर तरीके से पॉपुलर करने के लिए गूगल स्टूडेंट क्लब बनाया था।
अशोक पंशीले के मुताबिक उनके काम को इस हिसाब से रेट किया गया था कि उन्होंने कितने इवेंट किए और लोगों ने कितनी रुचि के साथ उनमें भाग लिया।
उन्होंने कहा कि गूगल स्टूडेंट ऐम्बैसडर के तौर पर चुने जाने के बाद हमारा गोवा में तीन दिन का सम्मेलन था। यहां हमने गूगल के कल्चर के बारे में बहुत सारी बातें सीखीं। यह बेहद दिलचस्प था क्योंकि देश के 123 ऐम्बैसडर से एक साथ मिलने का मौका मिला था।
विज्ञापन
