फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Identification of the young man buried three days ago, family members had come to register him missing

MP News: जिस बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे थे, उसे पुलिस तीन दिन पहले दफना चुकी थी, कब्र से निकाला शव

Thu, 14 Dec 2023 11:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 14 Dec 2023 11:08 PM IST
सार

मंदसौर में एक अजीब मामला सामने आया है। अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने पहुंचे परिजनों के होश तब उड़ गए, जब पुलिस ने बताया कि जिसे वो ढूंढ रहे हैं, उसे तो पुलिस ने ही तीन दिन पहले दफना दिया। बाद में कब्र खोदकर शव निकाला गया, ताकि परिजन अंतिम संस्कार कर सकें। 

विज्ञापन
Identification of the young man buried three days ago, family members had come to register him missing
मंदसौर पुलिस ने तीन दिन पहले दफनाई गई लाश निकाली। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर की शामगढ़ थाना पुलिस ने तीन दिन पहले जिस युवक को लावारिस समझकर दफनाया था, उसकी पहचान हो गई है। ऐसे में एसडीएम के आदेश के बाद उसकी लाश को कब्र से निकाला और परिजन के हवाले कर दिया। मृतक की पहचान उस समय हुई जब मृतक के पिता सप्ताह भर से गायब अपने बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराने के लिए थाने पहुंचे। जब पुलिस ने दफनाए गए युवक की फोटो पिता को दिखाई तो उन्होंने पहचान लिया।
विज्ञापन


शामगढ़ थाना टीआई राकेश चैधरी ने बताया 6 दिसंबर की रात करीब दो बजे ग्राम धामनिया के पास रेलवे ट्रेक पर करीब 32 साल के युवक की लाश मिली थी। युवक की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने से हुई थी। उसकी लाश को लाकर पीएम करवाया गया। इसके बाद आस-पास के थानों में जांच की ताकि कहीं कोई गुमशुदगी हो तो पता लगाया जा सके। इसके चलते तीन दिन तक लाश को पहचान के लिए फ्रीजर में भी रखा गया। इसके बाद भी जब लाश की जानकारी नहीं मिली तो 10 दिसंबर को लाश को दफना दिया गया। बरखेड़ाउदा निवासी कन्हैयालाल मीणा घर से गायब बेटे जोरावर सिंह की गुमशुदगी दर्ज करवाने जब थाने पहुंचे तो थाने पर उनको लावारिस में दफनाए गए युवक का फोटो दिखाया जिसे उन्होंने उसे पहचान लिया। बाद में पुलिस ने एसडीएम की परमिशन पर शव को कब्र से बाहर निकलवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। 
विज्ञापन


एसडीएम के आदेश पर निकाली लाश
लाश की पहचान होने के बाद लाश को उसके परिजन को अंतिम संस्कार के लिए सौंपना था। इस पर टीआई चौधरी ने एसडीएम रविंद्र परमार से कब्र को खुदवाकर लाश निकालने की परमिशन ली। परमिशन मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में शव को निकलवाया गया और उसे परिजन के सुपुर्द किया गया। टीआई चैधरी के मुताबिक मृतक शराब पीने का आदी था। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed