फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   I am Jholadhari Indori: MP cut cloth with scissors, Collector-Commissioner started sewing machine and stitched the bag ..

मैं हूं झोलाधारी इंदौरी: सांसद ने कैंची से काटा कपड़ा, कलेक्टर-कमिश्नर ने चलाई सिलाई मशीन और की झोले की सिलाई..

Tue, 04 Jan 2022 12:30 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Tue, 04 Jan 2022 12:30 PM IST
सार

शहर में मैं हूं झोलाधारी इंदौरी मुहिम को लेकर उत्साह है। सोमवार को पलासिया चौराहे के सेल्फी प्वाइंट पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे। झोले की कटाई से लेकर सिलाई की। छह दिन में एक लाख झोले बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
 

विज्ञापन
I am Jholadhari Indori: MP cut cloth with scissors, Collector-Commissioner started sewing machine and stitched the bag ..
सिलाई मशीन चलाते कलेक्टर मनीष सिंह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शहर में मैं हूं झोलाधारी इंदौरी मुहिम को लेकर उत्साह है। सोमवार को पलासिया चौराहे के सेल्फी प्वाइंट पर जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे। झोले की कटाई से लेकर सिलाई की। छह दिन में एक लाख झोले बनाने का लक्ष्य रखा गया है, जिनको अलग-अलग वर्ग समूह के लोग बनाएंगे और वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन


प्लास्टिक का उपयोग कम से कम हो इसके लिए इंदौर में झोलाधारी मुहिम शुरू की गई है। कुछ दिन पहले अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ आकर इस मुहिम की शुरुआत की थी और कहा था कि हर इंदौरी को झोले का प्रयोग करना चाहिए ताकि प्लास्टिक का प्रयोग कम से कम हो और इंदौर और भी स्वच्छ बन  सके। इसी मुहिम के चलते सोमवार को पलासिया स्थित सेल्फी प्वाइंट पर झोला निर्माण, झोला सिलाई व वितरण कार्य का शुभारंभ सांसद शंकर लालवानी ने किया। उन्होंने सिलाई मशीन पर झोले की सिलाई की और कपड़े को भी काटा। इस मौके पर संभागायुक्त पवन शर्मा, कलेक्टर मनीष सिंह, नगर निगम आयुक्त प्रतिभा पाल, विधायक महेंद्र हार्डिया भी उपस्थित थे। कलेक्टर-कमिश्नर ने भी सिलाई मशीन चलाई और झोले की सिलाई की।
विज्ञापन

I am Jholadhari Indori: MP cut cloth with scissors, Collector-Commissioner started sewing machine and stitched the bag ..
सांसद ने काटा कैंची से कपड़ा। - फोटो : सोशल मीडिया
बताया गया कि इंदौर में 6 दिन में 1 लाख झोले बनाने का लक्ष्य रखा गया है। पलासिया, राजवाड़ा, मालवा मिल, विजयनगर चौराहे पर इस तरह के अभियान में अलग-अलग वर्ग समूह के लोगों को बुलाकर उनसे झोले का निर्माण करवाया जाएगा। वितरण भी किया जाएगा। इसके चलते रेडीमेड कांप्लेक्स के एसोसिएशन और क्लाथ मार्केट एसोसिएशन, साकेत और राजवाड़ा क्षेत्र से व्यापारियों ने कपड़ा भी दान किया है। नगर निगम भी झोले बनाने के लिए कपड़ा एकत्र करवाएगा। इधर पलासिया चौराहे पर स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने सिलाई मशीनों के माध्यम से झोले बनाए। 

I am Jholadhari Indori: MP cut cloth with scissors, Collector-Commissioner started sewing machine and stitched the bag ..
निगमायुक्त ने भी की झोले की सिलाई। - फोटो : सोशल मीडिया
नगर निगम कमिश्नर प्रतिभा पाल ने भी सिलाई मशीन चलाकर झोले की सिलाई की। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed