फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husbands of women members of Janpad Panchayat created ruckus and lockout in Sendhwa, know what is the matter

MP News: सेंधवा में जनपद पंचायत की महिला सदस्यों के पतियों ने किया हंगामा और तालाबंदी, जानिए क्या है मामला

Sat, 04 Feb 2023 05:49 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडवानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बडवानी Published by: रवींद्र भजनी Updated Sat, 04 Feb 2023 05:49 PM IST
सार

बड़वानी जिले के सेंधवा जनपद पंचायत में महिला सदस्यों के पतियों ने जमकर हंगामा किया। उन्होंने तालाबंदी भी की। महिला सदस्यों ने की पतियों पर दर्ज एफआईआर रद्द करने की मांग। 

विज्ञापन
Husbands of women members of Janpad Panchayat created ruckus and lockout in Sendhwa, know what is the matter
सेंधवा में जनपद पंचायत सदस्यों ने नारेबाजी की और तालाबंदी की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के सेंधवा जनपद पंचायत में महिला सदस्यों के पतियों पर शासकीय कार्य में बाधा का मामला दर्ज हुआ है। इसके खिलाफ जनपद पंचायत की महिला सदस्यों ने ज्ञापन सौंपकर एफआईआर रद्द करने की मांग की है। जनपद पंचायत की महिला सदस्यों के पतियों ने गुरुवार को जनपद पंचायत में हंगामा कर तालाबंदी कर दी थी। इस पर पंचायत के प्रभारी अधिकारी ने पुलिस में मामला दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन

 
सेंधवा जनपद पंचायत का मामला तूल पकड़ रहा है। गुरुवार को हुई तालाबन्दी और हंगामे के बाद जनपद पंचायत की महिला सदस्यों के पतियों पर दर्ज हुई एफआईआर को अब रद्द कराने की मांग उठने लगी है। महिला सदस्यों ने आरोपों को गलत बताते हुए कहा िक अगर एफआईआर रद्द नहीं हुई तो वे जनपद उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्य मिलकर इस्तीफा दे देंगे। उन्होंने इस संबंध में एक ज्ञापन भी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के नाम से लेखापाल को सौंपा है।
विज्ञापन

 
जनपद अध्यक्ष लता पटेल, उपाध्यक्ष सीताराम बरडे और अन्य सदस्यों द्वारा सौंपे गए इस ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि महिला सदस्यों के पतियों पर की गई झूठी एफआईआर को वापस लिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष सहित सभी सदस्य सामूहिक इस्तीफा देंगी। जनपद पंचायत में हंगामे और तालाबंदी के मामले में प्रभारी सीईओ के निर्देश पर जनपद पंचायत के प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी नंदलाल पंवार ने दो महिला सदस्यों के पतियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने जितेंद्र डावर और राकेश सोलंकी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
यह है पूरा मामला
गुरुवार को एसडीएम और प्रभारी सीईओ अभिषेक सराफ ने जनपद पंचायत की साधारण सभा की बैठक सुबह 11 बजे रखी थी। बैठक में कोरम अनुसार जनपद सदस्य उपस्थित नहीं होने से एसडीएम ने बैठक को निरस्त कर बैठक को अगली तारीख में करना बताया। एसडीएम के जाने के बाद जनपद सदस्यों ने हंगामा करते हुए कार्यालय के सभी विभागों में ताले लगा दिए। इसके बाद करीब दो घंटे तक हंगामा चलता रहा। नाराज जनपद सदस्यों से एसडीएम अभिषेक सराफ, तहसीलदार मनीष पांडे और नायब तहसीलदार राहुल सोलंकी ने चर्चा भी की थी, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद एसडीएम के निर्देश पर कार्यालय के ताले खोले गए थे।

 
विकास कार्य स्वीकृत न करने का आरोप
मामले में एसडीएम और प्रभारी सीईओ के निर्देश पर जनपद पंचायत के प्रभारी खंड पंचायत अधिकारी नंदलाल पंवार की शिकायत पर दो महिला जनपद सदस्यों के पति राकेश सोलंकी और जितेंद्र डावर के खिलाफ शहर थाने में शासकीय कार्य में बाधा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। जनपद सदस्यों का कहना है कि आठ माह में उनके क्षेत्र के लिए कोई विकास कार्य स्वीकृत नहीं हुए है। किसी प्रकार की कोई राशि भी आवंटित नहीं की गई है। इसके साथ ही बैठक नहीं होने से सभी ने नाराजगी जताई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed