फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband shot wife in Damoh murdered in domestic dispute police engaged in search of absconding accused

MP News: दमोह में पति ने पत्नी को मारी गोली, देसी जुगाड़ से घर पर बनाई बंदूक से की हत्या, वारदात के बाद फरार

Tue, 01 Nov 2022 11:36 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Tue, 01 Nov 2022 11:36 AM IST
सार

दमोह में घरेलु विवाद से तंग आकर एक पति ने पत्नी की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपी ने पत्नी का कत्ल करने के लिए देसी जुगाड़ से खुद बंदूक बनाई थी।

विज्ञापन
Husband shot wife in Damoh murdered in domestic dispute police engaged in search of absconding accused
मृतका के परिजन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

दमोह जिले में एक पति ने पत्नी की गोली मार कर हत्या कर दी। आरोपी पति कुछ काम नहीं करता था, जिसके चलते आये दिन दोनों पति-पत्नी में विवाद होता था, घरेलु विवाद से तंग आकर आरोपी पति ने देसी जुगाड़ से घर पर ही बंदूक बनाई और पत्नी की हत्या कर दी। घटना जिले के नोहटा थाना की बनवार पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम गोला पटी में सोमवार रात की है।  घटना के बाद आरोपी पति फरार हो गया, फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। हत्या की वजह पति के नकारा होने और शराब की आदत के कारण विवाद होना बताया जा रहा है। इस हत्याकांड को अंजाम देने के लिए पति ने देसी बंदूक बनाई थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कमलेश आदिवासी अपनी ससुराल में पत्नी कमला के साथ रहता था। रात को पति पत्नी के बीच पति के द्वारा कुछ काम नहीं करने को लेकर विवाद हो गया और गुस्से में पति ने हाथ से बने देसी कट्टे से पत्नी कमला आदिवासी  (30 वर्ष) को गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।  गोली चलने की आवाज सुनकर आरोपी के चाचा के  लड़के प्रेम सिंह ने आरोपी को पकड़ा, लेकिन आरोपी उसके हाथ में काटकर अपने आप को छुड़ाते हुए जंगल की ओर फरार हो गया। आरोपी दो बच्चों का पिता है। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। जिस पर नोहटा थाना प्रभारी विकास चौहान, बनवार चौकी प्रभारी शत्रुघ्न दुबे घटनास्थल पर पहुंचे और इस सनसनीखेज हत्या के मामले की जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed