{"_id":"d7762f55cb41fb34246e9b74b1f2bf26","slug":"husband-kill-her-wife-baby-and-mother-in-law","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी, बच्चे और सास को कुल्हाड़ी से काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पत्नी, बच्चे और सास को कुल्हाड़ी से काटा
एजेंसी/छतरपुर
Updated Sat, 28 Dec 2013 01:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्य प्रदेश में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। छतरपुर जिले में तीस वर्षीय शख्स ने अपनी पत्नी, नवजात बेटे और सास को कुल्हाड़ी से काट डाला।
मामला कटारा गांव में बृहस्पतिवार का है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी युवक हलकी पाल ने पत्नी जनक बाई (25) पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसके बाद पाल ने अपने दो माह के बेटे और सास पर हमला कर दिया।
बेटे ने अस्पताल में दम तोड़ा और बुरी तरह जख्मी सास की शुक्रवार सुबह मौत हो गई।
जनक के भाई गोविंद पाल ने कहा कि साल भर पहले जब से उसने अपनी बहन की हलकी से शादी की थी, तभी से हलकी ने बहन को उसके मायके जाने पर पाबंदी लगा दी थी। पुलिस के मुताबिक, हलकी अकसर शराब पीकर पत्नी से झगड़ा करता रहता था।