फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Husband gives triple talaq for not getting car in dowry

ग्वालियरः दहेज में कार न मिलने पर पति ने दिया तीन तलाक

Mon, 03 Feb 2020 06:57 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: संजीव कुमार झा Updated Mon, 03 Feb 2020 06:57 AM IST
विज्ञापन
Husband gives triple talaq for not getting car in dowry
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

तीन तलाक पर रोक का कानून आने के बाद भी यहां 26 वर्षीय एक महिला को उसके पति ने कथित तौर पर दहेज में कार न मिलने पर तीन बार तलाक (तलाक-ए-बिद्दत) बोलकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन


महिला थाना प्रभारी गीता भदौरिया ने बताया कि 31 जनवरी को शहर के थाटीपुर निवासी पीड़ित महिला की शिकायत पर उसके पति आदिल खान (28), ससुर आजाद खान और देवर आबिद खान के खिलाफ मुस्लिम महिला विवाह संरक्षण अधिनियम 2019 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


तीनों आरोपियों पर दहेज प्रतिबंध अधिनियम, छेड़छाड़ एवं मारपीट का मामला भी दर्ज किया गया है। उन्होंने दर्ज मामले के आधार पर कहा कि महिला की शादी अप्रैल 2016 में झांसी निवासी आदिल खान से हुई थी। शादी के बाद ही महिला को दहेज में कार लाने के लिए तंग किया जाने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, उनका एक बेटा भी हुआ। दहेज में कार नहीं मिलने पर उसके साथ मारपीट होने लगी और उसका ससुर तथा देवर छेड़छाड़ भी करने लगे। अंत में वह चार महीने पहले अपने बेटे को लेकर ग्वालियर स्थित अपने मायके आ गई।

भदौरिया ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 28 जनवरी को आदिल अपने पिता के साथ पहुंचा और मौखिक रूप से तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर दिया। वह यह भी बोलकर गया कि दोबारा निकाह करने के लिए उसके पिता के साथ हलाला करना होगा।


थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस टीम आरोपियों को गिरफ्तार करने झांसी पहुंची लेकिन सभी लोग फरार हो गए। उनकी तलाश की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed