{"_id":"62cd15ca09f37f2c657c5f17","slug":"husband-and-wife-returning-from-weekly-market-in-chhindwara-s-amarwada-washed-away-in-pipariya-river","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhindwara: साप्ताहिक बाजार से लौट रहे पति-पत्नी पिपरिया नदी में बहे, चिमौआ डेम में मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhindwara: साप्ताहिक बाजार से लौट रहे पति-पत्नी पिपरिया नदी में बहे, चिमौआ डेम में मिला महिला का शव
Tue, 12 Jul 2022 12:03 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 12 Jul 2022 12:03 PM IST
सार
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में शनिवार को नदी पार करते समय पति-पत्नी बह गए थे। सोमवार को पुलिस को महिला का शव चिमौआ डेम में मिला है। फिलहाल पुलिस पति के शव की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
लाल घेरे में बहते पति-पत्नी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा में साप्ताहिक बाजार से घर लौट रहे पति-पत्नी नदी पार करते समय पानी के तेज बहाव में बह गए। सोमवार को महिला का शव चिमौआ डैम में उतराता मिला, वहीं पति के शव की तलाश जारी है। सोमवार दोपहर को सिंगोड़ी पुलिस को डैम में शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना पर सिंगोड़ी चौकी प्रभारी अभिषेक प्यासी मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ के जवानों के सहयोग से शव को बाहर निकलवाया।
अमरवाड़ा टीआई मोहनसिंह मर्सकोले ने बताया कि घाट पिपरिया में रहने वाली शिवकली और उसके पति सूरजभान करपे शनिवार के दिन बाजार करने के लिए सिंगोड़ी गए थे, लौटते वक्त शाम होने के बाद तेज बारिश के कारण घाट पिपरिया के बीच नदी को पार करते समय बारिश के पानी के तेज बहाव के कारण दोनों संभल नहीं पाए और तेज बहाव में बह गए थे। जिसके बाद परिजनों ने पुलिस को गुम होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने दोनों को काफी खोजा लेकिन दोनों नहीं मिले। सोमवार को पुलिस को महिला का शव डैम में मिला जबकि पति के शव की तलाश जारी है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ दोनों की टीमें खोजबीन में लगी हैं।