{"_id":"602e8fb98ebc3ee9530664e9","slug":"husband-and-wife-died-together-in-sidhi-bus-accident-who-were-going-for-exam","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीधी हादसा: साथ जीने-मरने की खाई थीं कसमें, एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीधी हादसा: साथ जीने-मरने की खाई थीं कसमें, एक ही चिता पर हुआ पति-पत्नी का अंतिम संस्कार
Thu, 18 Feb 2021 10:19 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीधी
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 18 Feb 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
सीधी बस हादसा
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के सीधी जिले में हुआ दिल दहलाने वाला हादसे के जख्म अभी भी सभी के दिलों में ताजा हैं। वहीं, इस हादसे में जान गंवाने वालों की ऐसे दर्दनाक किस्से सामने आ रहे हैं, जिन्हें सुनकर दिल कांप जाता है। इस हादसे में एक पति-पत्नी की मौत की खबर भी सामने आई है, जो परीक्षा देने जा रहे थे। दोनों का अंतिम संस्कार एक ही चिता पर किया गया।
विज्ञापन
सीधी जिले की शमी तहसील की गैवटा पंचायत के देवरी गांव निवासी अजय पनिका (25) सीझी में किराये पर रहते थे। वह अपनी पत्नी तपस्या (23) को एएनएम की परीक्षा दिलाने के लिए सीधी से सतना जा रहे थे। दोनों उसी बस में थे जो हादसे का शिकार हुई। हादसे में मरने वालों में ये दोनों भी शामिल थे। यह जानकारी मिलते ही दोनों परिवारों में मातम छा गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी पाकर परिजन हादसे वाले स्थान पर पहुंचे और शव की तलाश करने लगे। तपस्या का शव मंगलवार की दोपहर तीन बजे मिला और अजय का शव शाम पांच बजे। दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए और रात 10 बजे देवरी गांव पहुंचाए गए। गुजरात में होने के चलते अजय के पिता दोनों के अंतिम संस्कार में भी शामिल नहीं हो पाए।
विज्ञापन
अजय और तपस्या की शादी पिछले साल आठ जून को हुई थी। अजय चाहता था कि उसकी पत्नी तपस्या पढ़-लिखकर कुछ बने, इसीलिए वह उसे एएनएम की परीक्षा दिलाने जा रहा था। लेकिन इस भयावह बस हादसे ने उनके साथ-साथ उनके परिवार वालों के सपनों को भी धूल में मिला दिया। दोनों का अंतिम संस्कार बुधवार को एक ही चिता पर किया गया।
