मानव तस्करी: मध्यप्रदेश में 15 साल की लड़की को बेचने की कोशिश, महिला समेत पांच लोग गिरफ्तार
- धार जिले के एसपी ने बताया कि भोपाल की एक 15 साल की लड़की को पीथमपुर में बेचकर उसका गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की गई
विस्तार
मध्यप्रदेश के धार जिले में मानव तस्करी का एक मामला सामने आया। धार जिले के एसपी ने बताया कि भोपाल की एक 15 साल की नाबालिग लड़की को पीथमपुर में बेचकर उसका गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की गई। इस मामले में एफआईआर दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें एक महिला भी शामिल है। पुलिस द्वारा जांच जारी है।
मध्य प्रदेश: धार ज़िले में मानव तस्करी का मामला सामने आया।
धार SP ने बताया, "भोपाल की एक 15 साल की नाबालिग लड़की को पीथमपुर में बेचकर उसका गलत इस्तेमाल करने की कोशिश की गई। मामले में FIR दर्ज़ कर 5 लोगों को गिरफ़्तार किया गया। इसमें एक महिला भी शामिल है। जांच जारी है।" pic.twitter.com/PEFRI0G98p— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 19, 2021विज्ञापन
