{"_id":"618e74fcb665a86bbb582e99","slug":"hostel-of-cows-hostel-for-cows-will-be-opened-in-sagar-university-kamdhenu-peeth-will-be-established-in-the-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"गायों का हॉस्टल: सागर यूनिवर्सिटी में खुलेगा गायों के लिए हॉस्टल, यूनिवर्सिटी में स्थापित होगी कामधेनु पीठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गायों का हॉस्टल: सागर यूनिवर्सिटी में खुलेगा गायों के लिए हॉस्टल, यूनिवर्सिटी में स्थापित होगी कामधेनु पीठ
Fri, 12 Nov 2021 07:36 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 12 Nov 2021 07:36 PM IST
सार
सागर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी और केंद्र सरकार के बीच एमओयू हुआ है। इसके तहत यूनिवर्सिटी में गायों का हॉस्टल खोला जाएगा।
विज्ञापन
पुरुषोत्तम रूपाला (फाइल फोटो)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के सागर में डॉ. गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय में गायों का हॉस्टल खुलेगा। इसके लिए केंद्र सरकार और सेंट्रल यूनिवर्सिटी के बीच शुक्रवार को एमओयू हुआ। हॉस्टल में गायों की देखभाल होगी।
केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने शुक्रवार को सागर में कहा कि जिस तरह छात्र-छात्राओं के लिए हॉस्टल बनाए जाते हैं, वैसे ही हॉस्टल अब गायों के लिए बनेंगे। जो लोग गाय पाल नहीं सकते, वे लोग अपनी गायों को हॉस्टल में रख सकेंगे। सागर की सेंट्रल यूनिवर्सिटी इस तरह का एमओयू करने वाली देश की पहली यूनिवर्सिटी है। भारत सरकार ने यूनिवर्सिटी के साथ कामधेनु पीठ के लिए एमओयू किया है। इसके तहत गाय आधारित नीति, गाय के संरक्षण और संवर्धन पर रिसर्च होगी। डॉ. गौर यूनिवर्सिटी में देश की पहली गाय आधारित कामधेनु पीठ स्थापित की गई है। इस मौके पर मध्यप्रदेश गोपालन बोर्ड के अध्यक्ष स्वामी अखिलेश्वरानन्द, सांसद राजबहादुर सिंह, कुलपति प्रो नीलम गुप्ता आदि मौजूद रहे।