फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hoshangabad: Police decided to get DNA test of dog in ownership dispute

स्वामित्व के विवाद में पुलिस ने लिया कुत्ते का डीएनए परीक्षण कराने का फैसला

Tue, 24 Nov 2020 01:21 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, भोपाल
पीटीआई, भोपाल Published by: Kuldeep Singh Updated Tue, 24 Nov 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Hoshangabad: Police decided to get DNA test of dog in ownership dispute
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
मध्य प्रदेश के होशंगाबाद जिले में पुलिस ने लैब्राडोर नस्ल के एक कुत्ते के स्वामित्व के विवाद में कुत्ते का डीएनए परीक्षण कराने का फैसला किया है। जब दो लोगों ने कुत्ते पर दावा किया और कुत्ते ने भी दोनों को पहचानने का संकेत दिया तो पुलिस भी पसोपेशे में पड़ गयी। अब पुलिस ने अगले चरण में कुत्ते का डीएनए परीक्षण कराना तय किया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, पत्रकार शादाब खान ने कहा कि वह कुत्ते को हिल स्टेशन पचमढ़ी से लाये थे, वहीं एबीवीपी से जुड़े कार्तिक शिवहरे ने बताया कि वह कुत्ते को बाबई से लाये थे। दोनों स्थान होशंगाबाद जिले में हैं।
विज्ञापन


होशंगाबाद देहात थाने के प्रभारी निरीक्षक हेमंत श्रीवास्तव ने बताया, हमने कुत्ते के और खान के पास रखे कागजात के अनुसार पचमढ़ी में उसे जन्म देने वाले दूसरे कुत्ते के खून के नमूने लिये हैं। नमूने लेकर पुलिस का दल डीएनए जांच के लिये सोमवार रात को हैदराबाद रवाना किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खान ने कहा कि चमकदार काले रंग का कुत्ता, जिसका नाम उन्होंने कोको रखा था, अगस्त माह में लापता हो गया था और इस बारे में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गयी थी। हालांकि श्रीवास्तव ने कहा कि उनके पुलिस थाने में इस प्रकार की शिकायत का कोई रिकार्ड नहीं है। श्रीवास्तव ने कहा कि खान ने पिछले सप्ताह पुलिस को फोन करके दावा किया कि उसने शिवहरे के घर पर अपने 'लापता' लैब्रोडोर को देखा है।


खान ने पंजीकरण नंबर दिखाते हुए कुत्ते को उस समय वापस ले लिया, लेकिन 19 नवंबर को शिवहरे ने पुलिस से संपर्क किया और कहा कि कुत्ते का नाम टाइगर है और उन्होंने इसे 11 अगस्त को बाबई से खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed