फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hoshangabad district Excise officer Abhishek Tiwari opt indelible ink to keep of people purchasing liquor

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में शराब खरीदने वालों पर लगाए जा रहे स्याही से निशान

Fri, 08 May 2020 09:48 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, होशंगाबाद Published by: Sneha Baluni Updated Fri, 08 May 2020 09:48 AM IST
विज्ञापन
Hoshangabad district Excise officer Abhishek Tiwari opt indelible ink to keep of people purchasing liquor
शराब की दुकान पर ग्राहकों पर स्याही लगाई जा रही है - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले में आबकारी अधिकारी अभिषेक तिवारी शराब खरीदने वाले लोगों की अंगुली पर स्याही लगा रहे हैं। उन्होंने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया, 'होशंगाबाद जिले में शराब खरीदने के लिए आने वाले खरीदारों की तर्जनी अंगुली पर अमिट स्याही लगाई जा रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उन्हें ट्रेस किया जा सके।'

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'इसके अलावा ग्राहकों से कहा जा रहा है कि वे शराब की दुकानों में रखे रजिस्टर में अपना नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखें।' उन्होंने कहा कि नॉन कंटेनमेंट जोन में 50 शराब की दुकानें खोली गई हैं। अभी तक किसी तरह की कोई भीड़ दिखाई नहीं दी है। देश में 17 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नए दिशा-निर्देश जारी करते हुए शराब की दुकानों को खोलने की इजाजत दे दी थी।
विज्ञापन

 

दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार ने शराब के शौकीनों के लिए ऑनलाइन टोकन व्यवस्था की शुरुआत की है। इस टोकन से बिना लंबी कतार में लगे व्यवस्थित तरीके से शराब खरीदी जा सकेगी। बता दें कि केंद्र ने कोरोना वायरस के चलते पूरे देश में जारी लॉकडाउन के तीसरे चरण में निषिद्ध स्थानों (कंटेनमेंट जोन) को छोड़कर बाकी सभी जोन में शराब की दुकानों को खुलने की अनुमति दी है।


वहीं देश में कोरोना वायरस के मामलों की बात करें तो मरीजों की संख्या 56 हजार के ऊपर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 56,342 हो गई है, जिनमें 37,916 सक्रिय हैं, 16,540 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 1886 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed