{"_id":"61d162958c223a11411451a5","slug":"hope-of-employment-recruitment-is-out-for-the-posts-of-sweeper-driver-and-pune-in-shivpuri-district-court-long-queues-of-highly-educated-unemployed","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोजगार की आस: शिवपुरी जिला न्यायालय में स्वीपर, ड्राइवर और प्यून के पदों के लिए निकली है भर्ती, उच्च शिक्षित बेरोजगारों की लगी लंबी कतार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोजगार की आस: शिवपुरी जिला न्यायालय में स्वीपर, ड्राइवर और प्यून के पदों के लिए निकली है भर्ती, उच्च शिक्षित बेरोजगारों की लगी लंबी कतार
Sun, 02 Jan 2022 02:00 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिवपुरी
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Sun, 02 Jan 2022 02:00 PM IST
सार
शिवपुरी जिले में बेरोजगारों का मजमा लग गया। मामला जिला न्यायालय में निकली स्वीपर, ड्राइवर और प्यून की भर्ती का था, यहां स्वीपर की पोस्ट के लिए भर्ती निकली थी। इस दौरान बड़ी संख्या में बेरोजगारों ने यहां फॉर्म भर दिया और लाइन में लगे नजर आए।
विज्ञापन
Shivpyuri: रोजगार की आस में लगी युवाओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में रविवार को बेरोजगारों का मजमा लग गया। नौकरी की चाहत में दूर-दूर से यहां पर लोग एकत्रित हो गए। मामला जिला न्यायालय में निकली स्वीपर, ड्राइवर और प्यून की भर्ती का था, यहां स्वीपर की पोस्ट के लिए भर्ती निकली थी। इस दौरान बड़ी संख्या में बेरोजगारों ने यहां फॉर्म भर दिया और नौकरी के लिए लाइन में लगे नजर आए।
बता दें कि शिवपुरी जिला न्यायालय में स्वीपर, ड्राइवर और प्यून के 20 पदों के लिए शनिवार से भर्ती प्रक्रिया शुरू हुई। इन पदों के लिए पहले दिन करीब 6 हजार एप्लिकेंट पहुंचे। यानी एक पद के लिए 300 कैंडिडेंट्स ने दावेदारी जताई। इनमें ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट युवा शामिल हैं।
यही नहीं, कई युवा ऐसे भी हैं, जो आर्मी में जाकर देश सेवा करना चाहते हैं, लेकिन बेरोजगारी के डर के चलते वे स्वीपर और प्यून तक बनने को तैयार हैं। उनका कहना है कि पहले हाथ में जॉब आ जाएगी, तो वह उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रयास कर पाएंगे। वहीं, कई लोग आर्थिक तंगी के चलते भी ये जॉब चाह रहे हैं। कतार में लगे युवाओं का कहना है कि बेरोजगारी ज्यादा हो गई है। कई सालों से प्रदेश में नौकरी नहीं निकाली गई है। इसलिए सरकारी नौकरी चाहने वाले पढ़े-लिखे भी इन पदों के लिए लाइन में लगे हैं।