फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Honey trap case: Kamal Nath said, I have a pen drive, BJP accused of breaking constitutional oath

हनी ट्रैप कांड: कमलनाथ बोले-मेरे पास है पेन ड्राइव, भाजपा ने लगाया संवैधानिक शपथ तोड़ने का आरोप

Fri, 21 May 2021 08:01 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Fri, 21 May 2021 08:01 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार के खिलाफ अपनी गर्लफ्रेंड को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज होने के बाद सियासी बवाल तेज हो गया है। इसी सिलसिले में पूर्व सीएम कमलनाथ ने दावा किया कि उनके पास हनी ट्रैप कांड की सीडी है। इसे लेकर भाजपा ने उन पर पलटवार किया है। 

विज्ञापन
Honey trap case: Kamal Nath said, I have a pen drive, BJP accused of breaking constitutional oath
हनीट्रैप के आरोपी - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष व पूर्व सीएम कमलनाथ के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई की मांग की है। भाजपा ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री रहने के दौरान सामने आए बहुचर्चित हनी ट्रैप कांड की पेन ड्राइव अपने पास होने की बात कहकर सीएम पद और गोपनीयता की संवैधानिक शपथ का खुला उल्लंघन किया है।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने शुक्रवार को इंदौर स्थित पार्टी कार्यालय में संवाददाताओं से कहा, 'कमलनाथ ने ताजा बयान में हनी ट्रैप कांड की पेन ड्राइव अपने पास होने की बात कहकर पद तथा गोपनीयता की संवैधानिक शपथ का स्पष्ट उल्लंघन किया है। उनके खिलाफ इस कांड के सबूतों से छेड़छाड़ और (पेन ड्राइव में जिनके फुटेज कैद हैं) ब्लैकमेल करने के आरोपों में कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।'
विज्ञापन


अफसर बताएं कमलनाथ तक सीडी कैसे पहुंची?
शर्मा ने यह भी कहा कि कमलनाथ के मुख्यमंत्रित्व काल के दौरान हनी ट्रैप कांड में गठित विशेष जांच दल (एसआईटी) में शामिल अफसरों को जवाब देना चाहिए कि इस बहुचर्चित मामले की पेन ड्राइव तत्कालीन मुख्यमंत्री (कमलनाथ) के पास कैसे पहुंच गई और क्या कमलनाथ ने इसका दुरुपयोग करते हुए जांच को प्रभावित किया था?
विज्ञापन
विज्ञापन


पांच महिलाएं व उनका ड्राइवर गिरफ्तार हुआ था
गौरतलब है कि हनी ट्रैप गिरोह की पांच महिलाओं और उनके ड्राइवर को भोपाल और इंदौर से सितंबर 2019 में गिरफ्तार किया गया था। पुलिस ने इस मामले में इंदौर की  अदालत में 16 दिसंबर 2019 को पेश आरोप पत्र में कहा था कि यह संगठित गिरोह मानव तस्करी के जरिये भोपाल लाई गई युवतियों के इस्तेमाल से धनवान लोगों और ऊंचे ओहदों पर बैठे लोगों को अपने जाल में फांसता था। फिर अंतरंग पलों के खुफिया कैमरे से बनाये गए वीडियो, सोशल मीडिया चैट के स्क्रीनशॉट आदि आपत्तिजनक सामग्री के आधार पर उन्हें ब्लैकमेल करता था।

सिंघार को बचाने के लिए अनुचित दबाव का आरोप
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शर्मा ने आरोप लगाया कि हनी ट्रैप कांड की पेन ड्राइव का शिगूफा छोड़कर कमलनाथ प्रदेश सरकार पर अनुचित दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं ताकि एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप का सामना कर रहे पूर्व मंत्री और मौजूदा कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार को कानून के पंजों से बचाया जा सके।

सिंघार पर एफआईआर सियासी रंजिश
दूसरी ओर, विपक्षी कांग्रेस का कहना है कि कमलनाथ के पूर्व मंत्रिमंडल में शामिल रहे सिंघार पर उनकी एक महिला मित्र द्वारा भोपाल में की गई आत्महत्या के हालिया मामले में कथित सियासी रंजिश के चलते प्राथमिकी दर्ज की गई है। 

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि आत्महत्या से पहले महिला के छोड़े गए पत्र में सिंघार के बारे में कही गईं बातों के आधार पर उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है और कानून के दायरे में पुलिस अपना काम कर रही है। वैसे भी कांग्रेस के चरित्र और सिंघार के इतिहास से सब लोग वाकिफ हैं।

भारत के अपमान का भी आरोप
शर्मा ने यह आरोप भी लगाया कि कमलनाथ ने अपने ताजा बयान में इंडियन कोरोना" (कोरोना वायरस का भारतीय स्वरूप) शब्द का इस्तेमाल कर भारत का अपमान किया जो देश को बदनाम करने की बड़ी साजिश का हिस्सा है। उन्होंने कहा, 'क्या कमलनाथ को यह कहने में कष्ट होता है कि चीन के वायरस से ही कोविड-19 की महामारी दुनिया भर में फैली है?'


कोविड-19 की दूसरी लहर के प्रकोप के बीच मध्य प्रदेश में मार्च और अप्रैल के दौरान एक लाख से ज्यादा लोगों की मौत को लेकर कमलनाथ के दावे पर भी शर्मा ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'कमलनाथ सूबे में महामारी से मौत के झूठे आंकड़े पेश कर समाज को गुमराह कर रहे हैं और भय का वातावरण बनाने की कोशिश कर रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed