फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   home minister's appealed to be wary of rumours

गृह मंत्री ने की अफवाहों से सावधान रहने की अपील

Mon, 27 Aug 2012 03:36 PM IST
भोपाल/एजेंसी
भोपाल/एजेंसी Updated Mon, 27 Aug 2012 03:36 PM IST
विज्ञापन
home minister's appealed to be wary of rumours
मध्यप्रदेश के गृह मंत्री उमाशंकर गुप्ता ने राज्य के नागरिकों से सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने वाली अफवाह से सावधान रहने की अपील की है। गुप्ता ने यहां मंत्रालय में आगामी त्यौहारों के मद्देनजर कानून-व्यवस्था की समीक्षा करते हुए प्रदेश के नागरिकों से सौहार्दपूर्ण वातावरण को बिगाड़ने के लिए किसी तरह के एसएमएस मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचना देने और ऐसे एसएमएस को फॉरवर्ड नहीं करने की अपील की है।
विज्ञापन


गृह मंत्री ने पुलिस अधिकारियों को थाना स्तर की शांति समितियों की बैठक संबंधित क्षेत्र के अनुविभागीय अधिकारी की उपस्थिति में करने के निर्देश देते हुए कहा कि अशांति फैलाने वाले लोगों के विरुद्घ त्वरित और सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन


गुप्ता ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को स्थितियों पर सतत नजर रखने के निर्देश भी दिए। गृह मंत्री ने कहा कि सोशल साइट के माध्यम से लोगों में भ्रम फैलाने की स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार से ऐसी साइटों पर रोक लगाने की मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed