{"_id":"5996b1894f1c1bb3218b4ad6","slug":"hindu-utsav-samiti-says-use-aadhaar-card-to-stop-non-hindu-entry-at-garbas","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदू उत्सव समिति ने कहा- गैर हिंदुओं को रोकने के लिए गरबा में मिले आधार कार्ड से एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदू उत्सव समिति ने कहा- गैर हिंदुओं को रोकने के लिए गरबा में मिले आधार कार्ड से एंट्री
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 18 Aug 2017 02:51 PM IST
विज्ञापन
आधार कार्ड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश में एक संस्था ने गरबा के दौरान गैर हिंदुओं के प्रवेश को रोकने के लिए आधार कार्ड आवश्यक बनाने का प्लान तैयार किया है। हिंदू उत्सव समिति नाम की एक संस्था का कहना है कि नवरात्रि में गरबा के दौरान केवल हिंदुओं को प्रवेश दिया जाए। गरबा में हिंदू ही प्रवेश करें इसकी जांच के लिए आधार कार्ड को आवश्यक बनाया जाए।
विज्ञापन
पढ़ें: मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जरूरी नहीं आधार कार्ड
विज्ञापन
संस्था का कहना है कि गरबा में गैर-हिन्दू लड़कियों को आकर्षित करने के लिए आते हैं। हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष कैलाश बेगवानी ने इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में माना कि वो गरबा में मुस्लिमों के प्रवेश पर अंकुश लगाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि नकली आधार कार्ड बनवाना आसान नहीं है। अगर कोई आधार कार्ड दिखा देगा तो उसकी पहचान पर कोई सवाल नहीं रह जाएगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हिंदू उत्सव समिति से करीब छह हजार सदस्य जूड़े हुए हैं। इसके साथ ही हिंदू उत्सव समिति ने एक ज्ञापन देकर जिला प्रशासन से मांग की है कि गणेशोत्सव और जैन धर्म के पर्यूषण पर्व के दौरान मीट और शराब की दुकानें बंद रहे।
