{"_id":"598451f54f1c1b03608b486c","slug":"aadhaar-number-will-be-required-for-death-registration-from-october-1-2017","type":"story","status":"publish","title_hn":"मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जरूरी नहीं आधार कार्ड","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए जरूरी नहीं आधार कार्ड
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 06 Aug 2017 04:11 PM IST
विज्ञापन
aadhar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल में सरकार ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि लोग अपना आधार कार्ड हर हाल में बना लें। हाल में सरकार ने नोटिफिकेशन जारी करते हुए कहा था कि आगामी एक अक्तूबर से मृत्यु प्रमाण-पत्र तब जारी किया जाएगा जब मृतक के परिजन अधिकारियों को आधार नंबर मुहैया करा देते।
विज्ञापन
मामले में आरजीआई ने अधिसूचना जारी कर कहा है कि आवेदक को मृतक का आधार नंबर या एनरोलमेंट आइडी नंबर और मृत्यु प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन में मांगी गई जानकारियां देनी होंगी। ऐसा इसलिए क्योंकि मृतक की पहचान की जा सके। सरकार इस कदम के बाद हर किसी को आधार कार्ड बनवाना जरूरी हो गया है, क्योंकि मृतक प्रमाणपत्र के बाद किसी का कोई भी आधिकारिक दस्तावेज नहीं बनता।
विज्ञापन
हालांकि विवाद ज्यादा बढ़ने के बाद संबंधित आधिकारी ने इस पर सफाई देते हुए सरकार का रुख साफ किया है। अधिकारी केे मुताबिक अगर मृतक का आधार कार्ड नहीं है तो परिजनों को मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि ऐसा इसलिए जरूरी हो गया था क्योंकि इससे कुछेक लोग सब्सिडी और अन्य मिलने वाली सुविधाओंं के लिए मरे हुए लोगों के नाम का यूज कर लेते थे।
विज्ञापन