मध्य प्रदेश में बारिश से बुरा हाल, 12 लोगों की मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के कई इलाकों में पिछले दो दिनों से हो रही बारिश से 12 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से नौ लोगों की मौत पानी में डूबने और तीन की बिजली गिरने की वजह से हुई है।
सबसे बुरा हाल बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन का है, जहां चारों तरफ पानी ही पानी नजर आ रहा है। क्षिप्रा नदी उफान पर है और इससे लगे कई मठ मंदिरों के ऊपर से पानी बह रहा है।
शहर की बिजली ठप है और ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। उज्जैन रेलवे स्टेशन का सिर्फ प्लेटफार्म नंबर एक ही ऐसा प्लेटफार्म है जो पानी से बचा है।
आज भी हो सकती है भारी बारिश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्वाचन क्षेत्र बुदनी में तीन
परिवारों के बारह लोग पानी में बह गए हैं। इनमें बच्चे भी शामिल हैं। सात
के शव मिल गए हैं जबकि पांच लोगों की तलाश जारी है।
एक-एक व्यक्ति की मौत
देवास और बुरहानपुर में हुई है। मौसम विभाग के मुताबिक आज भी राज्य
में बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। भोपाल, उज्जैन, नीमच,
मंदसौर जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है
