{"_id":"63e5f6042ce6c5ca3b05f980","slug":"he-was-raping-his-own-daughter-for-two-years-conspired-to-kill-her-2023-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"ये कैसा वहशीपन: अपनी ही बेटी के साथ दो साल से कर रहा था दरिंदगी, मां ने विरोध किया तो उसे मारने की साजिश रची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ये कैसा वहशीपन: अपनी ही बेटी के साथ दो साल से कर रहा था दरिंदगी, मां ने विरोध किया तो उसे मारने की साजिश रची
Fri, 10 Feb 2023 01:54 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 10 Feb 2023 01:54 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले में एक पिता ने रिश्ते को शर्मसार कर दिया। वह दो साल से अपनी बेटी से दुष्कर्म करता रहा। मां ने विरोध किया तो उसे जान से मारने की साजिश रची। मां और मामा के साथ नाबालिग ने पुलिस में केस दर्ज कराया। आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के ओंकारेश्वर (मांधाता) थाने में रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। 16 साल की लड़की के साथ उसका पिता दो साल से दरिंदगी कर रहा था। बेटी उसकी यह करतूत सह रही थी। जब आरोपी पिता ने बेटी को अपनी हवस का शिकार बनाया तो वह सहम गई। पीड़िता और उसकी मां ने आपत्ति ली तो उन्हें मारने का षड़यंत्र रचा। जान बचाकर भागे। फिर नाबालिग ने मामा के थाने की शरण ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
खंडवा के तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर (मांधाता) के बालवाड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक कलयुगी पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वह पिछले दो साल से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा था। बेटी भी शर्म के मारे सब सहती रही। उसकी हवस बढ़ने लगी तो बेटी ने मां को इस बारे में बताया। मां में जब समझाने की कोशिश की तो उसने उसके साथ भी मारपीट की। दोनों घर से नानी के वहां चली गई। पूरी घटना ननिहाल वालों को पता चली तो मामा ने थाने में पहुंचकर आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज करवाया।
विज्ञापन
दो साल से सह रही थी बेटी
ओंकारेश्वर (मांधाता) थाने के टीआई बलजीत सिंह बिसेन के अनुसार बालवाड़ी क्षेत्र में रहने वाली 16 वर्षीय लड़की की शिकायत पर उसके 37 वर्षीय पिता के खिलाफ दुष्कर्म, छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट व जान से मारने की धमकी देने का केस दर्ज किया है। आरोपी अपनी ही बेटी पर बुरी नजर रखता था। दो साल से वह उसके साथ अश्लील हरकतें कर रहा था। वह पीडिता को धमकाता था कि यदि किसी को बताया तो वह मार देगा। आरोपी शोषण करता रहा और वह उसके जुल्म सहती रही।
विज्ञापन
30 जनवरी को दुष्कर्म किया
आरोपी पिता के हौसले बढ़ने लगे तो 30 जनवरी को मां के घर पर न होने पर आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। मंगलवार शाम को घर में कोई नहीं था तो वह बेटी की कोचिंग और मेहमान आने का बहाना कर घर ले गया। इसके बाद मारपीट की। देर शाम मां जब घर आई तो बेटी ने अपने पिता की करतूत उसे बताई। मां रात में ही बेटी को लेकर मायके चली गई। उसके बाद बुधवार को मां और मामा के साथ आकर नाबालिग ने पिता के खिलाफ केस दर्ज करवाया।
