फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harsh Mander statement over minorities and schedule caste creates ruckus in seminar

हर्ष मंदर ने दिया अल्पसंख्यकों और दलितों को लेकर बयान, लोगों ने किया हंगामा

Mon, 27 May 2019 01:21 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: Sneha Baluni Updated Mon, 27 May 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
Harsh Mander statement over minorities and schedule caste creates ruckus in seminar
हर्ष मंदर (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

मध्यप्रदेश के इंदौर शहर में आयोजित अभ्यास मंडल की ग्रीष्मकालीन व्याख्यानमाला काफी हंगामेदार रही। वक्ता हर्ष मंदर ने मंच से लिंचिंग पर वर्ग विशेष का पक्ष रखा और कुछ तथ्य प्रस्तुत किए। कुछ श्रोताओं को यह आपत्तिजनक लगा और उन्होंने यह कहते हुए विरोध किया कि हर्ष ने इस मुद्दे पर सिर्फ एकतरफा बात की है। दरअसल सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्व आईएएस अफसर मंदर भारतीय समाज में बंधुत्व की खोज पर बोल रहे थे। इस दौरान चर्चा एक पक्षीय होने लगी।

विज्ञापन


श्रोता इसको लेकर असहज हो गए और उन्होंने मंदर से सवाल-जवाब करना चाहा। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए आयोजकों ने सवाल-जवाब को सत्र टालना चाहा, लेकिन श्रोता अड़े रहे। सत्र शुरु होते ही विवाद की स्थिति बन गई। हंगामा बढ़ता देख आयोजकों ने अतिथि देवो भव की परंपरा का स्मरण कराते हुए नाराज श्रोताओं को शांत किया।

विज्ञापन

यह कहा था मंदर ने- लिंचिंग की घटनाएं बंधुता की राह में खतरनाक 

मंदर ने कहा था कि लिंचिंग की घटनाएं बंधुता की राह में खतरनाक है। 2014 के बाद से ही यह दिखाई दे रही हैं। एक दंगे मे इमाम का बच्चा मारा गया,लेकिन उसने शांति बनाए रखी। आसनसोल में कुछ तत्वों ने स्थानीय लोगों से कहा कि रामनवमीं नहीं मनाना है तो पाकिस्तान चले जाओ। प्रधानमंत्री भी मंच से ताना दे चुके हैं कि क्या अब वोट मुस्लिम और ईसाइयों से मांगने जाना पड़ेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


मंदर के ऐसी ही अन्य बातों पर श्रोता नाराज हो गए और मंच पर पहुंचकर उन्हें घेर लिया। नाराज श्रोताओं का कहना था कि आप कश्मीरी पंडितों के मुद्दे पर क्यों मौन हैं। जब पूरी जमात को अत्याचार पूर्वक बेदखल कर दिया। क्या यह किसी लिंचिंग से कम था। मंदर ने बाद में कहा यह मेरे अपने विचार और अनुभव हैं जिसे मैंने आपके समक्ष रखा। संभव है कि आप इससे सहमत न हो।

विपक्ष ने चुनाव अच्छे से नहीं लड़ा 

मंदर ने यह भी कहा कि 2019 का चुनाव सामाजिक बंधुता के लिहाज से विपरीत रहा। विपक्ष ने भी चुनाव अच्छे से नहीं लड़ा। राहुल गांधी को गर्व से कहना था कि मैं विविधता का प्रतीक हूं। चर्चा विषय से भटकी तो श्रोता और नाराज हुए।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed