फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Harda: Mineral Department Seizes Two Tractors for Illegal Sand Transport, Vehicles Handed to Police

हरदा: अवैध रेत परिवहन पर खनिज विभाग का शिकंजा, दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त, पुलिस अभिरक्षा में रखे वाहन

Fri, 16 Oct 2026 12:09 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Fri, 16 Oct 2026 12:09 PM IST
सार

अवैध रेत परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग ने दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। दोनों मामलों में जब्त वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है और नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Harda: Mineral Department Seizes Two Tractors for Illegal Sand Transport, Vehicles Handed to Police
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले में अवैध खनन, परिवहन और खनिजों के अवैध भंडारण पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन की कार्रवाई जारी है। कलेक्टर के निर्देश पर खनिज विभाग की टीम ने टिमरनी तहसील के छीपानेर, बिरजाखेड़ी और सोनखेड़ी-छीपानेर मार्ग पर कार्रवाई करते हुए रेत का अवैध परिवहन कर रही दो ट्रैक्टर-ट्रॉलियां जब्त की हैं। दोनों वाहनों को पुलिस अभिरक्षा में खड़ा कराया गया है। खनिज नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


सोनखेड़ी-छीपानेर मार्ग पर पकड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली
जिला खनिज अधिकारी प्रगति सोनवाने के नेतृत्व में खनिज विभाग की टीम ने सोनखेड़ी-छीपानेर मार्ग पर जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी। वाहन चालक सौरभ काछी निवासी पोखरनी, तहसील खिरकिया से वाहन के संबंध में जानकारी ली गई। चालक ने ट्रैक्टर के मालिक का नाम अनिल गुर्जर निवासी ग्राम हीरापुर तहसील हंडिया बताया। खनिज विभाग की टीम ने वाहन जब्त कर उसे सिटी कोतवाली पुलिस की अभिरक्षा में खड़ा करा दिया। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कौन हैं आईएएस पवन जैन: जिन्हें मिली भिंड की कमान; इंदौर में दिव्यांग से दुर्व्यवहार को लेकर चर्चा में रहे
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत के बाद दूसरी ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
इसी क्रम में 14 अक्टूबर को फोन पर मिली शिकायत के आधार पर सहायक खनिज अधिकारी चैनसिंह डामोर ने विभागीय टीम के साथ टिमरनी तहसील के छीपानेर और बिरजाखेड़ी क्षेत्र में कार्रवाई की। इस दौरान रेत का अवैध परिवहन करते हुए एक अन्य ट्रैक्टर-ट्रॉली पकड़ी गई। जब्त वाहन को खनिज विभाग की टीम ने टिमरनी पुलिस चौकी की अभिरक्षा में खड़ा करा दिया है।

खनिज नियमों के तहत होगी कार्रवाई
खनिज विभाग के अनुसार दोनों मामलों में मध्यप्रदेश खनिज (अवैध खनन, परिवहन तथा भंडारण का निवारण) नियम, 2022 के प्रावधानों के तहत आगे की कार्रवाई प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने अवैध खनन और खनिजों के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए निगरानी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed