फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Harda: School Van Catches Fire While Refuelling with Domestic LPG, Shop Goods Also Destroyed

हरदा में टला बड़ा हादसा: कृषि मंडी में घरेलू सिलेंडर से गैस भरते समय जली स्कूल वैन, बच्चों की सुरक्षा पर सवाल

Wed, 14 Oct 2026 12:51 PM IST
हरदा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: हरदा ब्यूरो Updated Wed, 14 Oct 2026 12:51 PM IST
सार

कृषि उपज मंडी में घरेलू एलपीजी सिलेंडर से खाली स्कूल वैन में गैस भरते समय आग लग गई। लपटों में वैन और एक दुकान का सामान जल गया। घटना के वक्त वैन में बच्चे नहीं थे। चालक मौके से फरार है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Harda: School Van Catches Fire While Refuelling with Domestic LPG, Shop Goods Also Destroyed
धू धू कर जली स्कूल वैन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला मुख्यालय की कृषि उपज मंडी में सुबह एक खाली स्कूल वैन में घरेलू एलपीजी सिलेंडर से गैस भरते समय अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते पूरी वैन को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान मंडी की एक दुकान में रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। गनीमत रही कि घटना के समय वैन में बच्चे मौजूद नहीं थे, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।

विज्ञापन


घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वैन में गैस भरने के दौरान अचानक आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि वैन को बचाने का मौका तक नहीं मिला। सूचना मिलने के करीब 20 मिनट बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। घटना के बाद वैन चालक मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


गैस से चल रही स्कूल वैन, बच्चों की सुरक्षा दांव पर
इस घटना ने जिले में एलपीजी गैस से संचालित मारुति वैन और उनमें बच्चों को स्कूल ले जाने की व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घरेलू गैस सिलेंडर से वाहन में गैस भरना कितना जोखिम भरा हो सकता है, इसका उदाहरण कृषि मंडी में देखने को मिला। सवाल यह भी है कि जिले में ऐसी वैनों के संचालन पर परिवहन विभाग की निगरानी कितनी प्रभावी है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: एमपी में शराब घोटाले पर कांग्रेस का हमला: 2.75 करोड़ की एफडीआर और रिश्वत को लेकर सियासी घमासान,निशाने पर सरकार

मंडी प्रशासन ने पुलिस को सौंपे वाहन और सिलेंडर
प्रत्यक्षदर्शी अशोक राठौर ने बताया कि घटना उनके कार्यालय के पीछे हुई थी। मंडी प्रशासन ने पंचनामा तैयार कर वैन और सिलेंडर पुलिस को सौंप दिए हैं। सिटी कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है और फरार चालक की तलाश जारी है। यदि आग सिलेंडर तक पहुंच जाती तो मंडी परिसर में बड़ा हादसा हो सकता था। अब सवाल यह है कि इस घटना के बाद प्रशासन जागेगा या बच्चों की जान जोखिम में डालने वाली व्यवस्था पर कार्रवाई के लिए किसी बड़े हादसे का इंतजार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed