फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Harda News ›   Four meanings came out together in Harda

Harda: एक साथ निकलीं चार अर्थियां, अष्टमी की पूजा करने निकले थे पर रास्ते में सड़क हादसे ने ले ली जान

Mon, 03 Oct 2022 06:52 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा Published by: दिनेश शर्मा Updated Mon, 03 Oct 2022 06:52 PM IST
सार

हरदा के छीपानेर रोड पर रहने वाले शुक्ला परिवार के 40 वर्षीय मोहित शुक्ला अपनी पत्नी दक्षा शुक्ला और बेटियों मान्या (8) और लावण्या (14) के साथ दुर्गाष्टमी का पूजन करने कार से उन्नाव के लिए निकले थे। पर सागर के राहतगढ़ में उनकी कार ट्रक से टकरा गई, जिससे चारों की मौत हो गई थी। 

विज्ञापन
Four meanings came out together in Harda
चारों लोगों का अंतिम संस्कार किया गया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश के हरदा में सोमवार को एक साथ चार अर्थियां निकलीं। जिसने भी ये दृश्य देखा, आंख से आंसू नहीं रोक पाया। शुक्ला परिवार के चार सदस्यों का अंतिम संस्कार किया गया। पति-पत्नी का अलग-अलग और दोनों बेटियों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार किया गया। 
विज्ञापन

बता दें कि हरदा के छीपानेर रोड पर रहने वाले शुक्ला परिवार के 40 वर्षीय मोहित शुक्ला अपनी पत्नी दक्षा शुक्ला और बेटियों मान्या (8) और लावण्या (14) के साथ दुर्गाष्टमी का पूजन करने कार से उन्नाव के लिए निकले थे। पर सागर के राहतगढ़ में उनकी कार ट्रक से टकरा गई, जिससे चारों की मौत हो गई थी। पीएम के बाद सोमवार सुबह चारों के शव सागर से हरदा पहुंचे थे। सड़क दुर्घटना में चारों के शव क्षत-विक्षत हो गए थे। ऐसे में किसी को उनका चेहरा तक नहीं दिखाया गया।
विज्ञापन


चारों सदस्यों की अर्थियां एकसाथ निकलीं तो पूरा इलाका गमजदा हो गया। हर किसी की आंख से आंसू निकल रहे थे। मुक्तिधाम में मोहित और दक्षा का अलग-अलग चिताओं पर अंतिम संस्कार किया गया। वहीं दो बेटियों लावण्या और मान्या को एक ही चिता पर अंत्येष्टि की गई। मोहित के मंझले चाचा के बेटे ने मुखाग्नि दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मोहित की मां शकुन्तला देवी अपने बेटे-बहू और दोनों पोतियों का चेहरे दिखाने और अंतिम बार दुलार करने के लिए कहती रही, लेकिन कोई भी उनका चेहरा दिखाने की हिम्मत नहीं जुटा सका। दक्षा के 71 वर्षीय पिता द्वारकानाथ तिवारी भी बिलख-बिलखकर रो रहे थे। अंतिम संस्कार के दौरान वे कहने लगे मेरी प्यारी बेटी ने कभी भी गुस्सा नहीं किया। वह मेरी लाडली थी, मैंने अपने जाने की सोच रहा था, मुझे मेरी बेटी-दामाद व नातनियों को इस तरह बिना चेहरा देखे अंतिम विदाई देनी पड़ी है। 

पढ़ें हादसे की खबर- सड़क हादसे में एक परिवार के चार की मौत, अष्टमी पूजन के लिए जाते वक्त कार ट्रक से टकराई  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed