हरदा: वाहन चेकिंग के दौरान बाइक ने महिला एएसआई को मारी टक्कर, सिर में गंभीर चोट; भोपाल किया गया रेफर
हरदा के हंडिया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान बाइक की टक्कर से महिला ASI मंजू मसीह गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे में उनके सिर में चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
विस्तार
हरदा जिले के हंडिया थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान एक महिला असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर (ASI) सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गईं। वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक ने सामने खड़ी एएसआई को टक्कर मार दी। हादसे में उनके सिर में गंभीर चोट आई है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार, हंडिया थाने में पदस्थ एएसआई मंजू मसीह सोमवार को पुलिस स्टाफ के साथ क्षेत्र में वाहनों की चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान एक बाइक सवार अपनी भाभी और बच्चों के साथ वहां से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि बाइक अनियंत्रित होकर सामने खड़ी एएसआई मंजू मसीह से जा टकराई।
टक्कर लगते ही एएसआई सड़क पर गिर गईं और उनके सिर में गंभीर चोट आई। हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और अन्य लोगों ने उन्हें तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया।
ये भी पढ़ें- एमपी में फिर झमाझम के आसार: 24-25 सितंबर को होगी तेज बारिश, पूर्वी हिस्से के इन जिलों में रहेगा ज्यादा असर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने भी मामले की जानकारी ली। एसडीओपी शालिनी परस्ते ने बताया कि एएसआई मंजू मसीह हंडिया थाने में पदस्थ हैं और स्टाफ के साथ वाहन चेकिंग कर रही थीं। इसी दौरान बाइक की टक्कर से वह घायल हुईं।
पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक जानकारी जुटानी शुरू कर दी है। हादसा किस कारण हुआ और बाइक की गति कितनी थी, इसकी भी जानकारी जुटाई जा रही है। फिलहाल घायल एएसआई का भोपाल में उपचार कराया जा रहा है
