सीएम साहब, 'पीड़ित' पुरूषों की भी सुनिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्सर महिलाओं के साथ घरेलू हिंसा की खबरें देखने, पढ़ने को मिलती हैं लेकिन इसी समाज में कुछ पुरूष भी घरेलू हिंसा का शिकार हैं और अपनी पत्नियों से पीड़ित हैं।
एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं की मदद के लिए एक अभियान की शुरूआत की लेकिन इस हेल्पलाइन पर 'पीड़ित' पुरुषों के भी फोन आ रहे हैं।
अंग्रेजी अखबार TOI के मुताबिक 48 घंटे में 10 पुरुषों ने फोन किया और अपने ऊपर हो रहे 'जुल्म' की कहानी सुनाई। हालंकि हेल्पलाइन पर इनकी शिकायतें सुनने से इंकार कर दिया गया।
आमिर खान ने की थी शुरूआत
अभिनेता आमिर खान, केंद्रीय मंत्री हर्षवर्धन और सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मिलकर 16 जून को एक अभियान की शुरूआत की थी। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं के प्रति हिंसा को रोकना था।
इस मौके पर एक हेल्पलाइन भी शुरू की गई थी जिसमें महिलाएं अपने ऊपर होने वाले अत्याचार की शिकायत कर सकती हैं। अब इस हेल्पलाइन पर पुरूषों की कॉल आने से महिला काऊंसलर्स परेशान हैं।
