फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   'Happiness' course in MP: 'Happiness' will be included as a subject in the schools of the state

एमपी में 'हैप्पीनेस' पाठ्यक्रम: प्रदेश के स्कूलों में 'हैप्पीनेस' विषय के रूप में किया जाएगा शामिल 

Fri, 04 Feb 2022 04:01 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Fri, 04 Feb 2022 04:01 PM IST
सार

मध्य प्रदेश सरकार जल्द ही स्कूली पाठ्यक्रम में 'हैप्पीनेस' को विषय के रूप में शामिल करने पर विचार कर रही है। इसके लिए प्रारूप तैयार कर लिया गया है।

विज्ञापन
'Happiness' course in MP: 'Happiness' will be included as a subject in the schools of the state
स्कूली पाठ्यक्रमों में "हैप्पीनेस" विषय के रूप में होगा शामिल (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य प्रदेश सरकार अगले शैक्षणिक सत्र से हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल की कक्षाओं के पाठ्यक्रम में ‘हैप्पीनेस’ को एक विषय के रूप में शामिल करने पर विचार कर रही है। राज्य आनंद संस्थान (राज्य खुशी विभाग) के सीईओ अखिलेश अर्गल के अनुसार कक्षा 9 वीं से 12 वीं के लिए इस विषय पर पुस्तकों का एक प्रारूप लगभग तैयार कर लिया गया है।
विज्ञापन


बता दें 2016 में मध्य प्रदेश ने खुशी विभाग स्थापित किया था। ऐसा करना वाला मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य है। नवंबर में प्रदेश के 80 शिक्षकों/ प्रशिक्षकों को इस विषय पर एक प्रेजेंटेशन दिया थ। वहीं कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के 80 छात्रों के साथ पांच दिनों तक बातचीत और हैप्पीनेस बुक्स के प्रारूप पर चर्चा की। इस विषय पर छात्रों और शिक्षकों दोनों की प्रतिक्रिया बेहद उत्साहजनक रही। 
विज्ञापन


विभाग के सीईओ अर्गल ने कहा कि एमपी स्कूल शिक्षा विभाग, अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद और अन्य संगठन परियोजना में उनकी मदद कर रहे हैं। उन्होंने कहा, "पुस्तकों को अंतिम रूप देने के बाद उन्हें मंजूरी के लिए राज्य शिक्षा अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) के पास भेजा जाएगा। उन्होंने कहा कि 9वीं से 12वीं कक्षा तक के सभी विषयों के छात्रों के लिए यह विषय अनिवार्य होगा। मध्य प्रदेश देश का पहला राज्य होगा जहां इस विषय को स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले साल दिसंबर में वाराणसी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बातचीत के दौरान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राज्य आनंद संस्थान के कार्यों और राज्य द्वारा खुशी को विषय के रूप में पेश करने की योजना पर एक प्रेजेंटेशन भी दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed