फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Hamidia Hospital Fire Tragedy News: Kamalnath visits Kamla Nehru Hospital, Cong alleges govt's toll figures are lie 

Hamidia Hospital Fire News: कमलनाथ पहुंचे कमला नेहरू हॉस्पिटल, कांग्रेस का आरोप- मौत का आंकड़ा छिपा रही है सरकार

Tue, 09 Nov 2021 04:16 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Nov 2021 04:16 PM IST
सार

Bhopal Hospital Fire: कमलनाथ ने कमला नेहरू हॉस्पिटल में हालात का जायजा लिया। कांग्रेस ने प्रशासन पर मौत के आंकड़े छिपाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Hamidia Hospital Fire Tragedy News: Kamalnath visits Kamla Nehru Hospital, Cong alleges govt's toll figures are lie 
कमलनाथ कमला नेहरू हॉस्पिटल में बच्चों के अभिभावकों की समस्याओं को सुनते हुए। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मंगलवार को कमला नेहरू हॉस्पिटल पहुंचकर हालात का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ितों से मुलाकात की। भर्ती किए गए मासूमों का हाल-चाल भी जाना। 
विज्ञापन


अस्पताल के दौरे के बाद कमलनाथ ने मीडिया से कहा कि यह घटना राजनीति का विषय नहीं है, लेकिन सिस्टम की लापरवाही सबके सामने है। छह महीने में इसी अस्पताल में यह तीसरी घटना हुई है। भाजपा सरकार हर मामले को दबाने-छुपाने का काम करती है। अब इस घटना के भी मौत के आंकड़े दबाने का काम किया जा रहा है। पहले कोरोना से भी प्रदेश में 2.5 लाख से अधिक मौतें हुई लेकिन सरकार आंकड़े दबाती-छुपाती रही। कोरोना में भी जब ऑक्सीजन, रेमडेसिविर की कमी से मौतें हुई, तब ये जागे और अभी भी इस घटना के बाद तमाम एक्कीशन बात हो रही है।
विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री ने मांग की कि हाईकोर्ट के मौजूदा जज की निगरानी में हादसे की जांच की जाए। जो खुद जिम्मेदार थे, उनसे जांच करवाई जा रही है। परिजनों को बच्चों से मिलने नहीं दिया जा रहा है। मैंने खुद अस्पताल के हाल देखे हैं। दिल दहला देने वाले हालात है। अस्पताल में फायर एक्स्टिंग्विशन बंद था। आग से बचाव के कोई इंतजाम नहीं थे। फायर एनओसी तक नहीं थी। कमलनाथ के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी, पूर्व मंत्री पीसी शर्मा, विजय लक्ष्मी साधो, विधायक आरिफ मसूद, मीडिया समन्वयक नरेन्द्र सलूजा , जिला कांग्रेस अध्यक्ष कैलाश मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन







भाजपा को मौतों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला
कमलनाथ ने कहा कि मैं यह मांग करता हूं कि जवाबदार दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। जिम्मेदार मंत्री को तत्काल पद से हटाया जाए। भाजपा को इन मौतों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। वह तो 15 नवंबर के मेगा इवेंट शो की तैयारियों में लगी हैं। उन्हें पीड़ित परिवारों की कोई चिंता नही है। 

प्रशासन ने आज सौंपा मृत बच्चा
गुनगा निवासी करण और उनकी पत्नी निकिता को हमीदिया प्रशासन ने थोड़ी देर पहले मृत बच्चा सौंपा। यह बच्चा 12 दिन का था। कल शाम को निकिता ने उसे दूध पिलाया था। उसके बाद वह मिल नहीं पाई थीं। प्रशासन ने उन्हें बच्चा सौंपा और कहा कि यह मृत है। निकिता का आरोप है कि डॉक्टरों की लापरवाही से उसका बच्चा खत्म हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed