फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Half-burnt body of a girl found in Indore: already strangled with a dupatta, then set on fire, the upper part of the waist was burnt

इंदौर में मिली युवती की अधजली लाश: पहले से दुपट्टे से गला घोंटा फिर लगा दी आग, कमर के ऊपर का हिस्सा जला हुआ

Mon, 29 Nov 2021 02:05 PM IST
चंद्रप्रकाश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: चंद्रप्रकाश शर्मा Updated Mon, 29 Nov 2021 02:05 PM IST
सार

इंदौर के खजराना क्षेत्र में एक युवती की अधजली लाश मिली है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा जला हुआ है। पुलिस का मानना है कि पहले युवती का गला घोंटा गया और बाद में पहचान छिपाने के मकसद से ऊपरी हिस्सा जला दिया।

विज्ञापन
Half-burnt body of a girl found in Indore: already strangled with a dupatta, then set on fire, the upper part of the waist was burnt
एमवाय अस्पताल में रखा युवती का शव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर के खजराना क्षेत्र में एक युवती की अधजली लाश मिली है। युवती की पहचान नहीं हो सकी है। उसके शरीर का ऊपरी हिस्सा जला हुआ है। पुलिस पता लगा रही है कि युवती कौन है व घटना की वजह क्या है। पुलिस का मानना है कि पहले युवती का गला घोंटा गया और बाद में पहचान छिपाने के मकसद से ऊपरी हिस्सा जला दिया।
विज्ञापन

खजराना थाना प्रभारी दिनेश वर्मा ने बताया कि डायल 100 को सूचना मिली थी कि बायपास पर शहीद पेट्रोल पंप के निकट झाड़ियों में एक युवती का शव पड़ा है। इस पर टीम वहां पहुंची। शव के गले में दुपट्टा बंधा था जिसे देखकर आशंका है कि दुपट्टे से गला घोंटा गया है। कमर के ऊपर का हिस्सा जला हुआ था। पहचान छिपाने के लिए ऐसा किया गया। युवती कौन है और कहां रहती थी इसकी जानकारी नहीं मिल सकी। उसकी उम्र 20 से 25 वर्ष के आसपास है। शव को एमवाय अस्पताल भेजा है। पुलिस के लिए अब यह चुनौती है कि अंधेकत्ल को कैसे सुलझाया जाए। इस माामले में आशंका जताई जा रही है कि कहीं दुष्कर्म जैसी घटना तो नहीं हुई। पुलिस ने इंदौर व आसपास के थानों में भी सूचना दी है और गुमशुदा लड़कियों की जानकारी जुटाई जा रही है। युवती की पहचान के बाद ही आगे की कहानी पता चल सकेगी। घटनास्थल के आसपास लगे  सीसीटीवी कैमरों से भी पुलिस जानकारी हासिल कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed