{"_id":"6283867ab4d0353f53126580","slug":"gyanvapi-case-jaibhan-singh-pawaiya-s-statement-said-muslim-society-can-lay-the-foundation-of-harmony-for-the-future","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Gyanvapi Case: जयभान सिंह पवैया का बयान, कहा- मुस्लिम समाज भविष्य के लिए सद्भाव की नींव रख सकता है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gyanvapi Case: जयभान सिंह पवैया का बयान, कहा- मुस्लिम समाज भविष्य के लिए सद्भाव की नींव रख सकता है
Tue, 17 May 2022 04:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Tue, 17 May 2022 04:56 PM IST
सार
जयभान सिंह पवैया ने ज्ञानवापी मामले पर एक ट्वीट कर चेतावनी दी। उन्होंने लिखा 'ज्ञानवापी एक अवसर है। काशी और मथुरा पर सत्य के सामने समर्पण करने से मुस्लिम समाज सद्भाव की नींव रख सकता है।
विज्ञापन
जयभान सिंह पवैया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और कट्टर हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया का बड़ा बयान सामने आया है। जयभान सिंह पवैया ने ज्ञानवापी मामले पर एक ट्वीट कर चेतावनी दी। उन्होंने लिखा 'ज्ञानवापी एक अवसर है। काशी और मथुरा पर सत्य के सामने समर्पण करने से मुस्लिम समाज सद्भाव की नींव रख सकता है। अन्यथा तीन नहीं तीस हजार...' उन्होंने आगे लिखा कि पांडवों ने 5 गांव ही मांगे थे, मगर दुर्योधन की जिद का नतीजा क्या हुआ?
विज्ञापन
बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और कट्टर हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया इस समय ज्ञानवापी मामले को लेकर पूरी नजर बनाए हुए हैं। पवैया का नाम बाबरी विध्वंस मामले के मुख्य आरोपियों में भी शामिल है। हिंदुत्व के मामलों में उनके बयान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने बयानों के चलते ही उनकी छवि एक कट्टर हिंदूवादी नेता की बनी हुई है।
अब उन्होंने ज्ञानवापी मामले पर भी खुलकर बयान दिया है और मुस्लिम समुदाय को चेतावनी के लहजे में सद्भावना का रास्ता अपनाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बता दें, ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। मस्जिद के सर्वे में एक शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है। फिलहाल वुजुखाने के हिस्से को सील कर दिया गया है। पूरे देश में दो समुदाय आमने-सामने हैं और सियासी घमासान मचा हुआ है।
