{"_id":"68c6bc23b6015bdb800c81fc","slug":"woman-gang-raped-in-a-factory-in-gwalior-chowkidar-and-his-friend-committed-atrocity-gwalior-news-c-1-1-noi1227-3404138-2025-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: ग्वालियर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, फैक्ट्री में चौकीदार और उसके दोस्त ने की हैवानियत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: ग्वालियर में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, फैक्ट्री में चौकीदार और उसके दोस्त ने की हैवानियत
Sun, 14 Sep 2025 10:45 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sun, 14 Sep 2025 10:45 PM IST
सार
जिले के गिरवाई थाना क्षेत्र में फैक्ट्री परिसर में खाना बनाने के बहाने महिला को बुलाकर दो चौकीदारों ने गैंगरेप किया। जब आरोपी बार बार दबाव बनाने लगे तो पीड़िता ने रविवार थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
महिला से सामूहिक दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के गिरवाई थाना क्षेत्र में फैक्ट्री परिसर में खाना बनाने के बहाने महिला को बुलाकर दो चौकीदारों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी और चुप रहने को कहा। इसके बाद आरोपी बार-बार दबाव बनाने लगे तो पीड़िता ने रविवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
गिरवाई थाना क्षेत्र के अजयपुर की 45 वर्षीय महिला एक फैक्ट्री में खाना बनाने का काम करती है। रात पास की शर्मा फैक्ट्री में चौकीदार संतोष कुमार ने उसे अपने कमरे पर खाना बनाने के लिए बुलाया। वहां उसका साथी सीताराम भी मौजूद था। महिला जैसे ही कमरे में पहुंची दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
ये भी पढ़ें- सीट के लिए बिफरा युवक, ट्रेन की छत पर दौड़ा, पकड़ने में पस्त हुआ रेल प्रशासन; जारी किया हाईअलर्ट
विज्ञापन
वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी दी, जिस कारण वह खामोश रही। आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई और उन्होंने उसे दोबारा बुलाना शुरू किया। लगातार दबाव के बाद महिला ने रविवार को गिरवाई थाने पहुंचकर आपबीती सुनाई। शिकायत दर्ज होने के बाद गिरवाई थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और शर्मा फैक्ट्री के सर्वेंट क्वार्टर पर दबिश दी। दोनों आरोपी भागने की तैयारी में थे, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया महिला की शिकायत पर दोनों चौकीदार संतोष कुमार और सीताराम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।आरोपियों से पूछताछ जारी है।