{"_id":"6582520ad8ae8ac3e20b2fb6","slug":"woman-assaulted-after-demanding-rs-5-lakh-in-dowry-and-bullets-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gwalior: सास-बहू की लड़ाई में बेटा कर रहा था कमेंट्री, बीच-बीच में कहने लगा, ‘बहुत अच्छे मम्मी, बहुत अच्छे’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gwalior: सास-बहू की लड़ाई में बेटा कर रहा था कमेंट्री, बीच-बीच में कहने लगा, ‘बहुत अच्छे मम्मी, बहुत अच्छे’
Wed, 20 Dec 2023 12:15 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 20 Dec 2023 12:15 PM IST
सार
Gwalior: जिले के गिरवाई में दहेज में पांच लाख रुपये और बुलेट की मांग कर महिला के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस मामले को लेकर महिला ने वरिष्ठ अधिकारियों से भी अपनी शिकायत की है। जिसे लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दहेज में पांच लाख और बुलेट की मांग कर महिला के साथ मारपीट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दहेज उत्पीड़न का एक मामला ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र में सामने आया है। बता दें कि विवाहिता ने अपने ससुरालजनों पर उसके साथ मारपीट गाली गलौज व घर से निकाल देने की शिकायत थाने में की है। इसके अलावा महिला अपनी शिकायत लेकर जनसुनवाई में भी पहुंची, जहां उसने वरिष्ठ अधिकारियों से भी अपनी शिकायत की है। जिसे लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि इस संबंध में सास बहू के झगड़े का वीडियो भी एक तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें दोनों सास बहू में एक दूसरे से हातापाई और मारपीट करती हुई नजर आ रही है। इस संबंध में एएसपी निरंजन शर्मा का कहना है कि जनसुनवाई में एक महिला आई थी। जिन्हें तीन-चार लोग पड़कर लाए थे। जिन्हें चोट भी लगी हुई थी।
विज्ञापन
मामले की जांच की जा रही है
उनका कहना है कि धाराएं पुलिस द्वारा कम लगाई गई है। जब इस संबंध में संबंधित थाने में बात की गई तो वहां के अधिकारियों द्वारा बताया गया कि इनके विवाद का एक फुटेज भी सामने आया है। जिसमें महिला ने खुद को भी चोट पहुंचाई है। इसलिए मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
