फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   MP News: Fake police gang busted in Gwalior, fake TI and constable arrested

MP News: ग्वालियर में फर्जी TI और दो नकली सिपाही गिरफ्तार, हाइवे पर RTO टीम बनकर वसूली की थी तैयारी

Thu, 02 Oct 2025 02:19 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Thu, 02 Oct 2025 02:19 PM IST
सार

ये लोग आरटीओ स्क्वॉड बनकर हाईवे पर अवैध वसूली की योजना बना रहे थे। इनके पास से नकली नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र मिले। गैंग बेरोजगार युवकों को पुलिस नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐंठता था।

विज्ञापन
MP News: Fake police gang busted in Gwalior, fake TI and constable arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्वालियर में क्राइम ब्रांच ने फर्जी पुलिस गैंग का भंडाफोड़ किया है। एक फर्जी टीआई, दो फर्जी कॉन्स्टेबल और एक वाहन चालक को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से फर्जी नियुक्ति पत्र और पहचान पत्र बरामद हुए हैं। यह गैंग RTO का स्क्वॉड बनाकर हाईवे पर अवैध वसूली के लिए गश्त पर निकलने वाला था।
विज्ञापन


सूचना ऑनलाइन शॉप संचालक वैभव पाल ने दी। वैभव ने बताया कि उनके चाचा मुकेश पाल की लीगल वर्कशॉप के नाम से चल रही ऑनलाइन दुकान के पीछे शिवम चतुर्वेदी नामक युवक खुद को एसपी ऑफिस में पदस्थ टीआई बताकर धमकाने लगा और दो फर्जी नियुक्ति पत्र तैयार करवाए। तीन और नियुक्ति पत्र बनवाने के लिए उसने फिर कॉल किया, लेकिन वैभव ने मना कर दिया। इसके बाद युवक धमकाने लगा, जिस पर पुलिस को सूचना दी गई। डीएसपी क्राइम ब्रांच नागेन्द्र सिंह सिकरवार, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह और एसआई धर्मेन्द्र शर्मा ने तुरंत कार्रवाई की। जैसे ही फर्जी गैंग और नियुक्ति पत्र बनाने पहुंचा, उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


क्राइम ब्रांच के अधिकारी आरोपियों से पूछताछ कर रहे हैं, ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह फर्जीवाड़ा पहली बार किया गया या पहले भी होते रहे। ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- फोन पर बच्चे ने की ऐसी शिकायत, पिघल गया प्रधान आरक्षक का दिल, कुरकुरे लेकर पहुंचे घर, देखें वीडियो


फर्जी टीआई शिवम चतुर्वेदी का वैभव पाल के पास कॉल आया, जिसमें तीन और नियुक्ति पत्र बनवाने की मांग की गई।यह जानकारी वैभव पाल ने तुरंत क्राइम ब्रांच को दी। जैसे ही शिवम और उसके साथी कार से वहां पहुंचे, क्राइम ब्रांच ने उन्हें तुरंत पकड़ लिया।

क्राइम ब्रांच की पूछताछ में पकड़े गए संदेहियों ने अपने नाम शिवम चतुर्वेदी पुत्र पुरूषोत्तम चतुर्वेदी, पवन यादव पुत्र ओमकार यादव, नीरज यादव पुत्र कुंदन लाल यादव और रविन्द्र यादव सागर जिले के होना बताया है। जांच में यह भी पता चला कि शिवम खुद को टीआई बता रहा था, जबकि पवन और नीरज खुद को कॉस्टेबल बताते थे और रविन्द्र ड्राइवर था। दो माह पहले सागर से चारों युवक आए थे। शहर में अलग-अलग इलाकों में घूमते थे। बेरोजगार युवकों को पुलिस में नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। जाल में फंसाने वाले लोगों से पैसे वसूलते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed