फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   The son killed his father by shooting him three times with a gun...the police revealed

Gwalior News: बेटे ने बंदूक से तीन गोलियां मारकर पिता की कर दी हत्या, पुलिस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

Sun, 18 May 2025 11:16 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: ग्वालियर ब्यूरो Updated Sun, 18 May 2025 11:16 PM IST
सार

ग्वालियर के बड़ी अकबई गांव में प्राण सिंह बघेल की आत्महत्या मामला हत्या निकला। शराब के नशे में पत्नी से मारपीट के बाद बेटे से विवाद हुआ, जिसमें बेटे ने पिता को तीन गोली मार दी। पुलिस जांच में खुलासा हुआ, बेटा फरार है, बंदूक जब्त कर ली गई है। 

विज्ञापन
The son killed his father by shooting him three times with a gun...the police revealed
मृतक का फोटो

विस्तार

ग्वालियर जिले की बड़ी अकबई गांव में एक मई को प्राण सिंह बघेल उर्फ बंटी की आत्महत्या मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस जांच में प्राण सिंह की हत्या उसके ही नाबालिग बेटे द्वारा करना सामने आया है। बेट ने बंदूक से तीन गोलियां मारकर पिता को मौत के घाट उतारा था। जांच के बाद पिछोर थाना पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे पर मामला दर्ज कर लिया है फिलहाल आरोपी अभी फरार है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पत्नी की फेक ID में फंस गया पति, बोली- जिससे तुम मिलने आए हो वो तो मैं ही हूं; उड़ गए होश
विज्ञापन


पुलिस जांच में खुलासा हुआ हे कि प्राण सिंह बघेल शराब का आदी था और घटना वाले दिन भी वह शराब पीकर घर आया था। गाली गलौज करने लगा इतना ही नहीं पत्नी मीना बघेल के साथ मारपीट की। जब बेटे ने विरोध किया तो घर में रखी लाइसेंसी बंदूक उठा ली, जब बेटे ने बंदूक छुड़ाने का प्रयास किया तो गोली चल गई। बंदूक से निकली पहली गोली प्राण सिंह के सीने में लगी, जिसके बाद इस मामले को छुपाने के लिए दूसरी ओर तीसरी गोली भी प्राण सिंह को बेटे ने मार दी। इसके बाद पिता की मौत हो गई और परिजनों ने मिलकर घटना को छुपाने इस घटना को आत्महत्या की कहानी बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 10 रुपये की उधार सिगरेट न देने पर दुकानदार पर चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, पांच बदमाशों ने किया हमला

थाना प्रभारी बलविंदर ढिल्लन ने बताया कि मामला शुरू से ही संदिग्ध लग रहा था। आत्महत्या करने वाला व्यक्ति अपने आपको एक गोली मार सकता है, लेकिन मृतक प्राण सिंह को तीन गोलियां लगी थीं। इसी आधार पर जांच आगे बढ़ाई। लगातार जांच पड़ताल की गई और मृतक की पत्नी मीना से पूछताछ सख्ती से की गई तो पूरे मामले का खुलासा हो गया। फिलहाल आरोपी बेटा फरार है। घटना में प्रयुक्त बंदूक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed