फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Teenager commits suicide by jumping from the roof of apartment in Gwalior, case of love affair, MP police

MP News: अपार्टमेंट की छत से कूदकर किशोरी ने की आत्महत्या; कोचिंग के साथी पर लगाया मजबूर करने का आरोप

Sun, 01 Oct 2023 06:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Oct 2023 06:50 PM IST
सार

MP Police: ग्वालियर में प्रेम प्रसंग में धोखा मिलने और प्रेमी द्वारा परेशान किए जाने के बाद किशोरी ने अपार्टमेंट की छत से कूद कर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी प्रेमी को हिरासत में ले लिया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

विज्ञापन
Teenager commits suicide by jumping from the roof of apartment in Gwalior, case of love affair, MP police
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और मृतका के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के गोविंदपुरी इलाके में स्थित महादेव अपार्टमेंट की छत से कूद कर एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि 15 साल की लड़की ने मरने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा है। उसमें उसने अपनी मौत के लिए कोचिंग में पढ़ने वाले समर द्विवेदी को जिम्मेदार ठहराया है। लड़की ने इस पत्र में कहा है कि समर द्विवेदी उसे और उसकी बहन को बर्बाद करने की धमकी दे रहा था। वह समर की धमकियों से डर गई थी और अपनी वजह से बहन को कोई परेशानी हो, ऐसा वह नहीं चाहती थी।

विज्ञापन


युवती की लाश अपार्टमेंट के पीछे झाड़ियों में रविवार को मिली। उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के माधवगढ़ की रहने वाली यह किशोरी अपनी बहन के यहां रहकर दसवीं कक्षा की पढ़ाई कर रही थी। किशोरी खुशी जाटव की इसी साल जनवरी में बी फार्मेसी कर रहे समर द्विवेदी से दोस्ती हुई थी, जो धीरे-धीरे प्रेम में बदल गई। उसके बाद समर द्विवेदी लड़की को प्रताड़ित करने लगा।
विज्ञापन


खुशी ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि समर द्विवेदी ने उसे फंसाया है और उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया है। उसकी मौत के लिए सिर्फ वही जिम्मेवार है, क्योंकि वह उसकी बहन तक को बर्बाद करने की धमकी दे रहा था। समर द्विवेदी कटनी का रहने वाला बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
वहीं, थाना विश्वविद्यालय के जांच अधिकारी संजू यादव ने बताया कि समर द्विवेदी को अपनी हिरासत में लिया गया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। इधर, खुशी जाटव की लाश का पंचनामा बनाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए डेड हाउस भिजवा दिया है। वहीं, मृतका के घर वालों ने इस कथित प्रेम संबंध के बारे में कोई भी जानकारी होने से इनकार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed