फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Suspected murder of woman in Gwalior, jewelery and cash missing

MP News: ग्वालियर में महिला की संदिग्ध हत्या, जेवर-नकदी गायब, शव के ऊपर खेलता मिला डेढ़ साल का बेटा

Fri, 07 Oct 2022 04:27 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 07 Oct 2022 04:27 PM IST
सार

घर में डेढ़ साल के बेटे के साथ रह रही महिला की लूट के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। पति जब घर पहुंचा तो महिला के शव पर डेढ़ साल का बेटा खेलता मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Suspected murder of woman in Gwalior, jewelery and cash missing
माला शर्मा नामक महिला की गला दबाकर हत्या कर दी गई। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में झकझोर कर देने वाला मामला सामने आया है। घर में डेढ़ साल के बेटे के साथ रह रही महिला की लूट के बाद गला दबाकर हत्या की गई है। पति जब घर पहुंचा तो महिला के शव पर डेढ़ साल का बेटा खेलता मिला है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। इधर मायके वालों ने ससुराल पक्ष पर हत्या के आरोप लगाए हैं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला ग्वालियर शहर के जनकगंज थाना इलाके की अयोध्यापुरी का है। पुलिस ने बताया कि यहां रहने वाले मनीष शर्मा ने हत्या की सूचना दी थी। उसने बताया कि वह दोपहर में जब घर लौटा तो घर का गेट खुला हुआ था। उसने आवाज लगाई पर कोई उत्तर नहीं मिला, अंदर जाकर देखा तो पत्नी माला शर्मा पलंग पर पड़ी थी और उसका डेढ़ साल का बेटा भी उसके ऊपर ही खेल रहा था। पति उसे तुरंत निजी अस्पताल ले गया। जहां से महिला को जयारोग्य चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जयारोग्य चिकित्सालय में डॉक्टरों ने माला को देखते ही मृत घोषित कर दिया। बाद में पुलिस को जानकारी दी गई।
विज्ञापन


पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। माला का गला उसी की चैन और काले धागे से कसा हुआ था। इस कारण उसकी हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने शुक्रवार सुबह माला के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे पिता के हवाले कर दिया। इधर पति ने बताया कि अलमारी में रखा 10 तोला सोना और पचास हजार कैश गायब है। संभवतया लूट के इरादे से हत्या की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मायके पक्ष ने बताया कि माला यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली थी। उसकी चार साल पहले मनीष शर्मा से शादी हुई थी। शादी में उसके पिता ने अपनी हैसियत के हिसाब से दान दहेज दिया था, लेकिन ससुराल के लोग कार की मांग करते थे और कम दहेज मिलने को लेकर अक्सर माला को परेशान किया जाता था। फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों से बातचीत करने के बाद पुलिस अग्रिम कार्रवाई करेगी। चौंकाने वाली बात ये भी है कि जिस घर में महिला और उसका पति रहता है उसके ऊपर वाली मंजिल में उसके घर किराएदार भी रहते हैं। लेकिन किसी को भी घटना की कोई भनक तक नहीं लग सकी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed