फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Suicide: Accused of rape escaped from police custody in Bhander, body found hanging on a tree on the second day

खुदकुशी: भांडेर में पुलिस हिरासत से भागा दुष्कर्म का आरोपी, दूसरे दिन पेड़ पर लटका मिला शव

Mon, 21 Jun 2021 04:22 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दतिया Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 21 Jun 2021 04:22 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के दतिया जिले के भांडेर में यह घटना घटी है। युवती के अपहरण व दुष्कर्म का आरोपी हथकड़ी समेत फरार हो गया था। 
 

विज्ञापन
Suicide: Accused of rape escaped from police custody in Bhander, body found hanging on a tree on the second day
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के दतिया जिले के भांडेर में शनिवार रात पुलिस हिरासत से फरार हुए 20 वर्षीय एक आरोपी ने कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। युवक पर 17 वर्षीय लड़की के अपहरण व दुष्कर्म का आरोप था। मामले में दो पुलिसकर्मियों को सस्पेंड किया गया है। 

विज्ञापन


भांडेर थाना के प्रभारी निरीक्षक विजय लोधी ने सोमवार को बताया कि आरोपी का शव सोमवार सुबह तिगरा-केओलारी मार्ग पर एक पेड़ से लटका मिला। उन्होंने बताया कि आरोपी राघवेंद्र वंशकार को शुक्रवार को पंडोखर से 15 जून की रात लड़की के अपहरण के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। शनिवार रात को चिकित्सा परीक्षण के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय युवक पुलिस हिरासत से फरार हो गया था।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार आरोपी ने फरार होने के बाद गांव क्योलारी में अपने खेत पर फांसी लगा ली। आरोपी ने ऐसा कदम क्यों उठाया इसके बारे में किसी के पास कोई जानकारी नहीं। पुलिस इस मामले में जांच में जुट गई है। आसपास के निवासियों से भी इस मामले में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में दतिया एसपी अमन सिंह राठौड़ ने कर्तव्य के प्रति लापरवाही और उदासीनता प्रदर्शित करने के आरोप में आरक्षक मुकेश दोहरे और आरक्षक मनीष दुबे थाना भांडेर को रविवार को ही निलंबित कर दिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed