Gwalior News: ग्वालियर में सौतेले पिता ने लूटी नाबालिग बेटी की अस्मत, मां को भेजा गांव फिर कर दी घिनौनी हरकत
ग्वालियर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक सौतेले पिता ने नाबालिग बेटी से दुष्कर्म कर डाला। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर में एक सौतेले पिता ने अपनी ही 17 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया है। आरोपी बेहद शातिर है, उसने पहले पत्नी को मुरैना स्थित गांव भेज दिया और फिर मौके का फायदा उठाकर घर में अकेली बेटी के साथ गंदी हरकत की। घटना बुधवार रात की है। मां के मुरैना से लौटने के बाद बेटी ने पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद मां बेटी को लेकर आज सुबह भंवरपुरा थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी पिता को भागने से पहले ही गिरफ्तार कर लिया।
ये भी पढ़ें- वहशी सौतेले पिता ने किया था 13 वर्षीय बेटी से दुष्कर्म, अब सारी उम्र कटेगी सलाखों के पीछे
बता दे भंवरपुरा थाने में 17 साल की नाबालिग किशोरी ने शिकायत कर पुलिस को बताया कि सौतेले पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। पीड़िता के पिता का 15 साल पहले देहांत हो गया था। उसकी मां ने मुरैना के जौरा निवासी एक युवक से शादी की थी। जब पिता का देहांत हुआ था। तब पीड़िता की उम्र सिर्फ दो साल थी। उसने होश संभाला तो आरोपी ही उसका पिता था, लेकिन शुरू से ही वह उस पर बुरी नीयत रखता था। तीन दिन पहले उसकी मां को पिता ने अपने गांव जौरा फसल के काम के लिए भेज दिया था। घर पर मैं अकेली थी। रात को पिता ने आकर मेरे साथ जबरन गंदी हरकत की। नाबालिग बेटी ने पिता के सामने रहम की भीख मांगी, लेकिन आरोपी का दिल नहीं पसीजा।
ये भी पढ़ें- नाबालिग बच्ची को प्रेम जाल में फंसाया फिर बुलाया मंडला, बंधक बनाकर तीन दिनों तक किया गैंगरेप
तीन दिन बाद बुधवार रात को नाबालिग की मां जौरा से घर लौटी तो बेटी गुमसुम थी। मां के पूछने पर उसने पिता की करतूत बता दी।जिस पर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी को लेकर मां तत्काल भंवरपुरा थाना पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ शिकायत की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को घर से फरार होने से पहले पकड़ लिया है। एएसपी गजेन्द्र सिंह वर्धमान ने बताया कि एक नाबालिग के साथ उसके ही सौतेले पिता ने दुष्कर्म किया है। नाबालिग की शिकायत पर उसके पिता के खिलाफ रेप और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
