{"_id":"6828034705bf2ffb810a9b83","slug":"smuggler-selling-ganja-caught-red-handed-he-was-smuggling-by-taking-salary-from-his-maternal-uncle-and-aunt-gwalior-news-c-1-1-noi1227-2958323-2025-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: गांजा बेचने की नौकरी कर रहा था युवक, महीने में मिलती इतनी तनख्वाह, गिरफ्तारी के बाद खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: गांजा बेचने की नौकरी कर रहा था युवक, महीने में मिलती इतनी तनख्वाह, गिरफ्तारी के बाद खुलासा
Sat, 17 May 2025 09:46 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
Published by: ग्वालियर ब्यूरो
Updated Sat, 17 May 2025 09:46 AM IST
सार
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी के घर की तलाशी में 2 किलो 800 ग्राम गांजा, 4,19,000 नकद और पेटीएम पेमेंट रिसीवर मशीन बरामद हुई। आरोपी के मामा-मामी को भी सह-आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बरामद किए चार लाख रुपये।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ग्वालियर पुलिस ने मैरिज गार्डन के पास गांजा बेच रहे एक तस्कर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके मामा-मामी ने 15,000 रुपये महीने की सैलरी पर उसे गांजा बेचने के लिए रखा था। पुलिस उसकी निशानदेही पर मामा के घर पहुंची तो वहां न सिर्फ ढाई किलो से अधिक गांजा मिला, बल्कि 4 लाख रुपये से अधिक नकदी, मोबाइल और पेटीएम पेमेंट रिसीवर भी बरामद हुआ। हालांकि, पुलिस के पहुंचने तक मामा मौके से फरार हो चुका था।
ये भी पढ़ें: सीबीआई कोर्ट ने 10 दोषियों को सुनाई 3 साल की कैद, 16 हजार जुर्माना भी लगाया
जानकारी के अनुसार, मामला ग्वालियर के सिरोल थाना क्षेत्र का है। पुलिस को काफी दिनों से सूचना मिल रही थी कि यहां हरदौल गार्डन के पास गांजा बेचा जा रहा है। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो भूपेंद्र जाटव नामक युवक को गांजा बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। भूपेंद्र से पूछताछ में पुलिस को पता चला कि वह यहां अपने मामा राजवीर सिंह जाटव के घर रह रहा था और मामा-मामी द्वारा उसे 15,000 प्रतिमाह देकर गांजा बिकवाया जा रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: डेढ़ माह पहले स्वच्छता सर्वेक्षण, नहीं आए परिणाम, आठवीं बार इंदौर नबंर वन रहेगा या नहीं?
पुलिस आरोपी भूपेंद्र को लेकर राजवीर के घर पहुंची तो राजवीर नहीं मिला। घर की तलाशी में पुलिस को 2 किलो 800 ग्राम गांजा, 4,19,000 नकद और पेटीएम पेमेंट रिसीवर मशीन मौके से बरामद हुई। पुलिस ने गिरफ्तार युवक भूपेंद्र जाटव के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि पकड़े गए आरोपी के मामा-मामी को सह-आरोपी बनाया गया है, दोनों की की तलाश की जा रही है।