फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   SDO of Gwalior Irrigation Department trapped in Honey Trap; accused girl lodged FIR for rape in reverse

Gwalior News: हनी ट्रैप में फंसे SDO साहब; मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवती ने उल्टे दुष्कर्म की कराई FIR

Wed, 12 Jul 2023 09:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 12 Jul 2023 09:11 PM IST
सार

सीएसपी विजय भदोरिया ने बताया कि पड़ाव थाना में पहले एसडीओ श्रीधर लाल अटेरिया द्वारा हनी ट्रैप का मामला दर्ज कराया। फिर दो घंटे बाद युवती थाने में पहुंची। जहां उसने शिकायत की है कि एसडीओ ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती की शिकायत पर एसडीओ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। अब इस मामले में दोनों तरफ से जांच की जा रही है।

विज्ञापन
SDO of Gwalior Irrigation Department trapped in Honey Trap; accused girl lodged FIR for rape in reverse
honey trap gang - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सिंचाई विभाग के SDO पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया है। नाबालिग युवती की शिकायत के बाद पुलिस ने SDO पर मामला दर्ज कर लिया है। मामला दर्ज होने से पहले SDO ने युवती पर हनीट्रैप का आरोप लगाया था। एसडीओ ने शिकायत में बताया है कि होटल में बुलाकर युवती ने ब्लैकमेल कर 10 लाख रुपये हड़प लिए हैं। बताया जा रहा है कि SDO श्रीधर लाल अटेरिया श्योपुर जिले में सिंचाई विभाग में पदस्थ हैं और मुरैना जिले के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


SDO श्रीधर लाल अटेरिया ने पुलिस में दिए शिकायती आवेदन में कहा कि लगभग तीन महीने पहले उनके पास एक अनजान नंबर से कॉल आया था। उसके बाद SDO लगातार बातचीत करते रहे और इस दौरान उससे दोस्ती हो गई। उसके बाद युवती SDO के वाट्सएप पर वीडियो कॉल करती रही और इस दौरान उसने कुछ अश्लील फोटो भी ले लिए। अश्लील फोटो के जरिए वह लगातार ब्लैकमेल करती रही और इस दौरान वह पैसे मांगती रही। SDO श्रीधर लाल ने बताया है कि इस दौरान युवती ने 10 लाख रुपये ले लिया। जब युवती के द्वारा लगातार पैसों की मांग बढ़ती गई तो SDO ने पैसे देने से मना कर दिया। उसके बाद युवती लगातार केस दर्ज कराने की धमकी देती रही। जब एसडीओ को संदेह हुआ तो उसके बाद उन्होंने मंगलवार की रात लगभग 12 बजे पड़ाव थाना पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद पुलिस ने आरोपी सुमन, युवक अभिदेव और एक नाबालिग लड़की के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


इस बात की जानकारी जब युवती को लगी तो वह मंगलवार की रात लगभग दो बजे पड़ाव थाना पहुंची और उसने SDO श्रीधर अटेरिया के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाया। युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि एसडीओपी ने नौकरी लगवाने के बहाने दुष्कर्म किया है। युवती ने पुलिस से शिकायत की है कि वह किसी एक महिला के साथ एसडीओ के संपर्क में आई। उसके बाद एसडीओ ने उसको नौकरी लगवाने का झांसा दिया। छह जुलाई को SDO श्रीधर लाल ने होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जब इसका विरोध किया तो जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने युवती की शिकायत पर एसडीओ के खिलाफ भी दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले को लेकर सीएसपी विजय भदोरिया ने बताया है कि पड़ाव थाना में पहले एसडीओ श्रीधर लाल अटेरिया द्वारा हनी ट्रैप का मामला दर्ज कराया। फिर दो घंटे बाद युवती थाने में पहुंची। जहां उसने शिकायत की है कि एसडीओ ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। युवती की शिकायत पर एसडीओ के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है अब इस मामले में दोनों तरफ से जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed