फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Protest against flag hoisting by Vice Chancellor of Jiwaji University

Gwalior: जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु द्वारा ध्वजारोहण करने पर विरोध, EOW में हुआ था मामला दर्ज; जानें

Sun, 26 Jan 2025 03:04 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 26 Jan 2025 03:04 PM IST
सार

Gwalior: ग्वालियर में NSUI कार्यकर्ताओं ने कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी पर FIR दर्ज होने के बाद उनके द्वारा झंडावंदन का विरोध किया है। शनिवार शाम ही NSUI के जीवाजी कैंपस अध्यक्ष पारस यादव ने एलान किया था कि वह विरोध करेंगे।

विज्ञापन
Protest against flag hoisting by Vice Chancellor of Jiwaji University
कुलगुरु द्वारा ध्वजारोहण करने पर विरोध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

26 जनवरी की सुबह जीवाजी यूनिवर्सिटी में झंडावंदन का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान छात्र नेता पारस यादव अपने साथियों के साथ पहुंचे और विरोध किया। जीवाजी यूनिवर्सिटी में पहले से ही तैनात पुलिस फोर्स ने छात्र नेता को समझाया, लेकिन जब वह जबरन अंदर जाने लगे तो पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। जिसके बाद शांतिपूर्ण ढंग से ध्वजारोहण किया गया है।

विज्ञापन

ग्वालियर की जीवाजी विश्वविद्यालय में 26 जनवरी की सुबह गणतंत्र दिवस समारोह मनाया जा रहा था। जैसे ही कुलपति प्रोफेसर अविनाश तिवारी को मंच पर आकर ध्वजारोहण करने के लिए आमंत्रित किया गया, वहां मौजूद NSUI छात्र नेताओं ने हंगामा खड़ा कर दिया।

विज्ञापन


हालांकि छात्र नेता अंदर नहीं पहुंच पाए थे। एक दिन पहले ही NSUI के जीवाजी यूनिवर्सिटी कैंपस अध्यक्ष पारस यादव ने चेतावनी दी थी कि कुलगुरु जिन पर EOW में गंभीर धाराओं में मामला दर्ज है, उन्हें ध्वजारोहण नहीं करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भारत के राष्ट्रीय तिरंगा और शान के खिलाफ होगा। NSUI लगातार कुलपति प्रो अविनाश तिवारी के खिलाफ अभियान चला रही है। इस चेतावनी के बाद बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स जेयू के सभी गेट पर मौजूद थी। जैसे ही सुबह NSUI छात्र नेता पारस यादव अपने साथियों के साथ जीवाजी यूनिवर्सिटी पहुंचा, वहां पहले से मौजूद पुलिस ने उसे रोकना चाहा। इस पर छात्र नेता ने हंगामा खड़ा कर दिया और नारेबाजी शुरू कर दी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उसे उसके साथियों सहित हिरासत में लिया और विश्वविद्यालय थाना भेज दिया।

जीवाजी यूनिवर्सिटी के कुलगुरु प्रोफेसर अविनाश तिवारी पर हाल ही में EOW में मामला दर्ज किया गया है।उन पर गंभीर आरोप है कि मुरैना के झुंडपुरा कॉलेज की संबद्धता में उन्होंने लापरवाही बरती।कॉलेज जिसका कोई अस्तित्व ही नहीं है उसको संबद्धता दी।NSUI नेताओं का कहना है कि जिस व्यक्ति पर आपराधिक मामला दर्ज है वह ध्वजारोहण करेगा तो तिरंगा का अपमान होगा।


मामले में विश्वविद्यालय थाना में छात्र नेता पारस यादव का नजरबंद किया गया है।यादव का कहना है कि जेयू के कुलगुरु प्रो. अविनाश तिवारी पर EOW में 420 सहित अन्य गंभीर धाराओं में अपराध पंजीबद्ध हुआ है।वे आरोपी हैं, ऐसी स्थिति में आज 26 जनवरी को कुलगुरु के द्वारा विवि कैंपस में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया तो हमने विरोध किया, जिस पर हमें विश्वविद्यालय थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed