फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Gwalior News ›   Police officer's daughter cheated of eight lakhs in gwalior befriended on instagram

MP News: पुलिस अधिकारी की बेटी से आठ लाख की ठगी, खुद को अमेरिका का बताकर युवक ने इंस्टाग्राम पर की थी दोस्ती

Sat, 21 Jan 2023 02:09 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sat, 21 Jan 2023 02:09 PM IST
सार

ग्वालियर की रहने वाली एक युवती से आठ लाख की ठगी का मामला सामने आया है। एक युवक ने खुद को अमेरिका का बताकर महंगा गिफ्ट देने का झांसा देकर युवती से आठ लाख ठग लिए।

विज्ञापन
Police officer's daughter cheated of eight lakhs in gwalior befriended on instagram
जांच में जुटी साइबर सेल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देशभर में साइबर ठगी के नाम पर बढ़ रही लूट और चोरी की वारदातों के बावजूद लोग संभलने को तैयार नहीं है। एक ही झटके में लखपति बनने की हसरत लोगों को देखते ही देखते लाखों की चपत लगा देती है। लुटने पिटने के बाद लोगों को अपनी गलती का एहसास होता है। कुछ ऐसा ही मामला अब एक पुलिस इंस्पेक्टर की बेटी के साथ पेश आया है, जहां एक युवक ने खुद को अमरीकी नागरिक एलेक्स बताकर युवती से इंस्टाग्राम पर दोस्ती की और उसे जल्द ही कीमती गिफ्ट भेजने का झांसा दिया। युवती अपने सोशल मीडिया के कथित दोस्त की बातों में आ गई और एक ही दिन में उसके दो अलग-अलग खातों में आठ लाख रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर कर दी। जब युवती को हकीकत समझ में आई तब तक काफी देर हो चुकी थी, उसने अपने पिता को इस ठगी की वारदात के बारे में बताया और फिर पिता पुत्री साइबर क्राइम एसपी से मिले। एसपी को अपनी शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


दरअसल बहोड़ापुर में रहने वाले एक सब इंस्पेक्टर की बेटी के पास एलेक्स नाम के व्यक्ति का इंस्टाग्राम आईडी के जरिए परिचय हुआ था। दोनों में दोस्ती हो गई। एलेक्स ने युवती को बताया कि वह उसके पास 70 हजार यूएस डॉलर का एक गिफ्ट भेज रहा है जिसे वह हिंदुस्तान में रिसीव कर लें। एलेक्स नाम के इस कथित दोस्त ने यह भी बताया था कि युवती के पास कस्टम ऑफिसर का फोन आएगा, जिससे बात करके वह गिफ्ट लेने की प्रक्रिया पूरी कर लें। साइबर ठग ने एक महिला से युवती को फोन कराया। युवती को इस महिला ने कस्टम ऑफीसर बताया और कहा कि उसका अमेरिका से गिफ्ट आया है, जिसके वह 70 हजार रुपये बताए गए अकाउंट में ट्रांसफर कर दे। बाद में मनी लांड्रिंग के एवज में करीब तीन लाख रुपये युवती से अकाउंट में फिर ट्रांसफर कराए गए। इसके बाद इनकम टैक्स के नाम पर 4.50 लाख रुपये युवती से अलग अकाउंट में ट्रांसफर कराए।
विज्ञापन


युवती को यह भी बताया गया कि यह इनकम टैक्स का अमाउंट रिफंडेबल है। करीब आठ लाख रुपये से ज्यादा की रकम ट्रांसफर करने के बाद जब युवती को कथित 70 हजार यूएस डॉलर की गिफ्ट नहीं मिली। तब उसे इस ठगी का अहसास हुआ। साइबर पुलिस ने इस मामले में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पैसा ट्रांसफर हुए संबंधित अकाउंट की पड़ताल शुरू कर दी है। खास बात यह है कि एलेक्स नाम का यह कथित साइबर ठग युवती से व्हाट्सएप कॉलिंग करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed